भिण्ड, 13 जनवरी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड ने बताया कि गर्भधारण एवं प्रसवपूर्ण निदान-तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम (पीसीपीएनडीटी एक्ट) के अंतर्गत जिले में जिला सलाहकार समिति सदस्यों की बैठक का आयोजन 16 जनवरी को दोपहर पश्चात तीन बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सभाकक्ष भिण्ड में किया जा रहा है। सभी समिति सदस्यों से अपेक्षा है कि समयपूर्व उपस्थित रहें।
जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति ‘दिशा’ की बैठक 17 को
भिण्ड। जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति ‘दिशा’ की बैठक 17 जनवरी को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में सांसद संध्या राय की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। जिसमें अध्यक्ष जिला पंचायत भिण्ड, अध्यक्ष समस्त नगरीय निकाय जिला भिण्ड, अध्यक्ष जनपद पंचायत अटेर, भिण्ड, गोहद, लहार, मेहगांव, रौन से नियत समय पर उपस्थित होना अपेक्षित है।

