भिण्ड, 12 जनवरी। स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार में सहभागिता के बाद शा. उत्कृष्ट उमावि क्र.एक भिण्ड की एनएसएस इकाई द्वारा विद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राचार्य पीएस चौहान के निर्देशन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धीरज सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आयोजित संगोष्ठी में उच्च माध्यमिक शिक्षक प्रीति व्यास एवं कमलेश कुशवाह मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर प्रीति व्यास ने कहा कि विवेकानंद जी युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहे हैं,उनके विचार आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने अपने देश, धर्म और भारतीय संस्कृति का परचम पूरे विश्व में फहराया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गुर्जर ने बताया कि आज पूरा देश विवेकानंद जी के जन्म दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मना रहा है। 1984 में भारत सरकार ने विवेकानंद जी के जन्मदिन 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया था, तब से हर साल इसे हर्षोल्लास के साथ पूरे देश में मनाया जाता है। मप्र में इस दिन सभी विद्यालय एवं महाविद्यालयों तथा अन्य संगठनों द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार का भी आयोजन किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वामी जी की विचारधारा और कार्यों से परिचित कराना तथा उनमें स्वास्थ्य, एकता और योग के प्रति जागरूकता फैलाना है। स्वामी जी का स्पष्ट संदेश था कि शक्तिशाली शरीर में शक्तिशाली विचार जन्म लेते है। आज का युवा यदि योग, संयम और आत्म विश्वास को अपनाता है तो वह स्वयं के साथ- साथ पूरे राष्ट्र को सशक्त बनाता है। सामूहिक सूर्य नमस्कार केवल योग अभ्यास नहीं, वल्कि स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और अनुशासित जीवन का प्रतीक है। यह एकता, समरसता और अनुशासन का संदेश देता है। कमलेश कुशवाह ने कहा कि स्वामी जी राष्ट्र के सच्चे भक्त थे, उन्होंने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा में समर्पित कर दिया। वो कहा करते थे कि नर सेवा ही नारायण सेवा है, मैं उस देवता की पूजा करता हूं, जिसे अज्ञानी लोग मनुष्य कहते है। कार्यक्रम के दौरान विष्णु सिंह भदौरिया, नीतेश, नृपेंद्र, विजय, श्रेया, दीप्ति, माया, महक, तनिषा, पायल, आयुषी, बबली, प्रिया, मोहिनी, प्रिंस आदि उपस्थित रहे।
Sunday, April 12
BREAKING
- भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु का नगर आगमन 12 अप्रैल को
- प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, आरोपी पत्नी व उसका प्रेम गिरफ्तार
- राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- पंचायत स्तर पर शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन समय सीमा में हो
- जीवनश्री की आंखों में आई रोशनी, नेत्र विशेषज्ञों की मेहनत हुई सफल
- स्वस्थ समाज बनाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य : ज्योति मिश्रा
- पोषण पखवाड़ा अंतर्गत गोहद में लगाया विशेष स्वास्थ्य शिविर
- पूर्व संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी का मेहगांव में हुआ भव्य स्वागत


