– 45 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की चालानी कार्रवाई
भिण्ड, 12 जनवरी.मनीष दुबे। जिले में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के पालन में यह अभियान सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा थीम के तहत आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के निर्देशन में थाना यातायात की टीम-निरीक्षक राघवेन्द्र भार्गव, सूबेदार आदित्य मिश्रा, उपनिरीक्षक गौरीशंकर यादव, आरक्षक मोहित तोमर और आरक्षक रामलाल ने अभियान के तहत करीब 35 बाइक सवारों का माला पहना कर सम्मान किया। इससे सुरक्षा बढ़ेगी, दुर्घटनाओं में कमी आएगी। इसके अलावा, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना नंबर प्लेट और बिना बीमा वाले वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। 45 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। हेलमेट और दस्तावेज पूरे करने की चेतावनी दी गई। अभियान के दौरान आमजन को हेलमेट, सीट बेल्ट और सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे करने के प्रति जागरूक किया गया।
यातायात प्रभारी राघवेन्द्र भार्गव ने गले में माला पहनाई, बाइक सवारों लोगों को यातायात नियमों का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा केवल कानून का पालन नहीं, बल्कि अपने परिवार के प्रति जिम्मेदारी भी है। सीओ ने प्रत्येक व्यक्ति को यह एहसास दिलाया कि एक छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इस मानवीय पहल को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर रुक गए। उपस्थित लोगों ने पुलिस की इस सकारात्मक कार्यशैली की सराहना की। उनका मानना था कि ऐसी पहल से न केवल जागरूकता बढ़ती है, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास भी मजबूत होता है।


