भिण्ड, 11 जनवरी। पुलिस अधीक्षक भिण्ड डॉ. असित यादव ने बताया कि मप्र में खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन 11 से 31 जनवरी तक विकास खण्ड, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर विभिन्न तिथियों में किया जाना है। उक्त निर्देशों के परिपालन में युवा समन्वयकों/ ब्लॉक प्रभारी की सहमति अनुसार जिले के विकासखण्डों में विकास खण्ड स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स की चयन स्पर्धा का आयोजन हॉकी, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, खो-खो, तैराकी, टेवल-टेनिस, मलखम्ब, कुश्ती, जूडो, शतरंज, वेटलिफ्टिंग, फुटबाल, वालीवाल, क्रिकेट, बैडमिंटन, पिट्टू, बास्केटबाल, टेनिस, योगसन, रस्साकसी एवं कबड्डी खेलों में किया जाना है।
विकास खण्ड गोहद में 12 जनवरी को सुबह 10 बजे से केशव पार्क शामावि सर्वोदय गोहद में, विकासखण्ड लहार में 13 जनवरी को सुबह 10 बजे से इंदिरा गांधी स्टेडियम लहार में, रौन में 13 जनवरी को सुबह 10 बजे से शा. उत्कृष्ट उमावि रौन में, विकासखण्ड मेहगांव में 13 एवं 15 जनवरी को सुबह 10 बजे से शा. हाईस्कूल मेहगांव में, विकासखण्ड भिण्ड में 14 जनवरी को सुबह 10 बजे से सांदीपनि शा. उमावि क्र.2 भिण्ड में, विकासखण्ड अटेर में 15 जनवरी को सुबह 10 बजे से किला मैदान अटेर में खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन होगा। सात खेलों (आर्चरी, ताईक्वांडो, क्याकिंग-केनोईंग, रोईंग, फेंसिंग, शूटिंग, एवं थ्रोबाल) का आयोजन सीधे राज्य स्तर पर किया जा रहा है। इसलिए उक्त खेलों के खिलाड़ी सीधे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे, जिसका व्यय भार खिलाड़ी को स्वयं वहन करना होगा। संचालनालय से विकासखण्ड स्तरीय चयन स्पर्धा एवं ब्लॉक के चयनित खिलाड़ियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित कराने हेतु राशि 15 हजार रुपए स्वीकृत की गई है। उक्त राशि संबंधित युवा समन्वयक/ ब्लॉक प्रभारी को बिल/ व्हाउचर्स प्रस्तुत करने पर नियमानुसार भुगतान किया जाएगा। ब्लॉक स्तरीय चयन स्पर्धा में प्रतिभागिता हेतु खिलाडियों को मार्गदर्शिका में दर्शायेनुसार ऑनलाईन पंजीयन कराना होगा। अत: विकासखण्ड स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स चयन स्पर्धा में अधिक से अधिक खिलाड़ियों की सहभागिता हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत/ विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी अपने विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों/ शिक्षण संस्थाओं को निर्देशित करें।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

