शिवपुरी, 10 जनवरी। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी में जनसंपर्क के साथ दिन की शुरुआत करते हुए फिर क्षेत्र में चल रही एसआईआर प्रक्रिया की समीक्षा की और इस कार्य में लगे पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि संगठन किसी संस्था का जीव होता है और इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन बना है।
इस दौरान एसआईआर प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर केन्द्रीय ज्योतिरादित्य सिंधिया मंत्री ने तीखा हमला करते हुए कहा कि जब चुनाव आयोग की प्रक्रियाओं के आधार पर भारतीय जनता पार्टी जीतती है तो विपक्ष उसे गलत ठहराने का प्रयास करता है, लेकिन जब वही प्रक्रिया उन्हें जीत दिलाती है, तब वही प्रक्रिया लोकतांत्रिक और निष्पक्ष बन जाती है। उन्होंने कहा कि एसआईआर कोई नई प्रक्रिया नहीं है और यह पहले भी लागू होती रही है। सत्य और संविधान के मार्ग पर चलने वाली सरकारों को ऐसी पारदर्शी प्रक्रियाओं से डरने की आवश्यकता नहीं होती। वहीं तृणमूल कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन हुए लेकिन सबको पता है उत्तर प्रदेश, बिहार से होते हुए गंगा कहां जाती है। उनका समय भी निकट है।
एसआईआर के बाद शिवपुरी में 12.40 लाख से अधिक मतदाता
बैठक में जानकारी दी गई कि एसआईआर प्रक्रिया के बाद शिवपुरी जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 12 लाख 40 हजार से अधिक हो चुकी है। नए वोटर्स के लिए फार्म 6 से संबंधित कार्य निरंतर प्रगति पर है। अपने संबोधन के अंत में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि जब संगठन, कार्यकर्ता और मतदाता एक-दूसरे से मजबूत रूप से जुड़े रहते हैं, न तभी लोकतंत्र सशक्त बनता है और राष्ट्र प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता है।
Saturday, October 3
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


