भिण्ड, 10 जनवरी.मनीष दुबे ।
राजीव गांधी स्मृति न्यास भिण्ड द्वारा स्व. छक्कीलाल शर्मा पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर श्वांस, खांसी और दमा रोग का नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन 11 जनवरी को सुबह 10 बजे से एक बजे तक निरामय नर्सिंग होम भूता कम्पाउण्ड भूत गली में किया जा रहा है। प्रेस को जानकारी देते हुए संतोष त्रिपाठी ने बताया कि उक्त शिविर में डॉ. अनुपम ठाकुर श्वांस, खांसी एवं दवा रोग विशेषज्ञ ग्वालियर, डॉ. राधेश्याम शर्मा एमडी मेडिसिन, डॉ. अरविन्द शर्मा बीएएमएस विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उक्त शिविर में स्पायरोमीटर द्वारा फेफड़ों की जांच, बीपी और शुगर की जांच नि:शुल्क की जाएगी।

