भिण्ड, 10 जनवरी। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड केएस बारिया के आदेशानुसार एवं न्यायाधीश/ सचिव अनुभूति गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोपालपुरा एवं शा. हाईस्कूल ग्राम बरोही जिला भिण्ड में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी भिण्ड देवेश शर्मा ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नालसा डॉन योजना, 2025 के बारे में विस्तृत रूप से बताया एवं आज की युवा पीढ़ि के छात्रों को राष्ट्रीयता की भावनाओं को प्रेरित करने और समाज एवं देश के विकास में महती भूमिका निभाने हेतु स्वामी विवेकानंद की शिक्षा का मूल उद्देश्य युवाओं में नैतिक मूल्यों, शिक्षा और चरित्र विकास को बढ़ावा देने पर था, के बारें में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदाय की गई एवं बच्चों को विभिन्न सामान्य कानूनी के बारें में भी जानकारी दी गई तथा बच्चों द्वारा पूछे जाने प्रश्नों का भी बहुत ही सरल एवं सहज भाषा में समझाया एवं उन्हें अनुशासन का पालन करके एवं शिष्टाचार को किस प्रकार अपने व्यवहार में लाए इस बारे में भी अवगत गया, इसके साथ ही सभी बच्चों को चाईल्ड हेल्प लाईन नं.1098 के संबंध में भी जानकारी दी।
इसी क्रम में उपरोक्त कार्यक्रमों में विधिक सहायता के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे बालक जिन्होंने कानून के विरुद्ध कोई कृत्य किया है वह ‘धारा 12Ó विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987, के अंतर्गत नि:शुल्क विधिक सहायता हेतु पात्र है, जिसका लाभ वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय भिण्ड में उपस्थित होकर/ पत्र के माध्यम से अथवा किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष नि:शुल्क विधिक सहायता की मांग कर प्राप्त कर सकता है। इसके अतिरिक्त टोल फ्री नं.15100 पर भी संपर्क कर नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रमों में असिस्टेंट एलएडीसी भिण्ड अमित थापक एवं विद्यालयों के प्राचार्यगण रामविहारी पचौरी, प्रदीप कुमार गुप्ता एवं अध्यापकगण, समस्त स्टाफ, पीएलव्ही भिण्ड रामधर पुरोहित एवं जितेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


