भिण्ड, 10 जनवरी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस भिण्ड में युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर साप्ताहिक पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा के मार्गदर्शन में और स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान एवं एनएसएस के अंतर्गत किया गया। इसके अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रश्न मंच प्रतियोगिता एवं स्वामी जी के शिकागो व्याख्यान आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया।
गतिविधियों में प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. मोहित कुमार दुबे ने विद्यार्थियों से स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर आधारित प्रश्नों को पीपीटी के माध्यम से प्रश्न मंच तैयार कर विद्यार्थियों के साथ शेयर किया और उनके उत्तरों को समझाकर विद्यार्थियों को संतुष्ट किया। इसके अतिरिक्त स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित एक वीडियो को यूट्यूब के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ शेयर किया इसमें स्वामी विवेकानंद के संपूर्ण जीवन उनके विचारों उनके आदर्श ऑन को विद्यार्थियों के साथ शेयर किया गया। विद्यार्थियों ने इस वीडियो के माध्यम से स्वामी जी के आदर्शों को ग्रहण किया और शपथ ग्रहण की कि हमें अपने जीवन में स्वामी जी की आदर्श विचारों पर चलना है और एक स्वर्ण भारत का निर्माण करना है।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा ने कहा कि हमें स्वामी जी के विचारों को आत्म सार करने की आवश्यकता है, ज्ञान ही जीवन की आधारशिला है। सीखना डर और मजबूरी के बजाय जिज्ञासा और जुनून से प्रेरित होना चाहिए। उन्होंने लोगों को प्रोत्साहित किया कि ‘वह सब कुछ सीखें जो दूसरों से अच्छा है, लेकिन इसे अपने अंदर लाएं और अपने तरीके से इसे आत्मसात करें; दूसरे न बनें। विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी करने वाले विद्यार्थियों को 12 जनवरी को पुरस्कार और प्रमाण पत्र का सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रो. अभिषेक यादव, डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. आभाष अस्थान, डॉ. श्यामजी निगम, डॉ. राजेन्द्र सिंह राठौड़, डॉ. अनूप श्रीवास्तव, डॉ. अनिता बंसल सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ रहा।
Monday, June 22
BREAKING
- ऐंतहार में चल रही श्रीराम कथा सुन भाव विभोर हुए श्रोता , भगवान श्रीराम जन्म पर हर्ष से झूमा पांडाल
- हल्दीघाटी का युद्ध भले ही कुछ घण्टों तक चला हो, लेकिन इसकी गूंज सदियों तक सुनाई देती रही: चलकोई
- हत्या का प्रयास करने वाला पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
- रात्रि गश्त के दौरान वारदात से पहले आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल बरामद
- योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि एक समग्र जीवनशैली है: सांसद संध्या राय
- स्वस्थ जीवन की यह पहचान, योग अपनाएं हर इंसान : शर्मा
- बेहतरीन जीवन शैली के लिए योग निरंतर करें : दुबे
- योग हमारी महान उपलब्धियों में से एक है पूरे विश्व के लिए भारत की एक महान सौगात : भदौरिया


