भिण्ड, 08 जनवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के दिशा निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी भिण्ड महेश कुमार गौड़ के मार्गदर्शन में संयुक्त दविश के मद्देनजर ढाबों, होटलों आदि की सघन जांच एवं रोड गस्त वाहन चेकिंग तलाशी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को वृत्त मेहगांव एवं गोहद में तीन स्थानों पर दविश देकर 15 हजार से अधिक की अवैश शराब जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं।
जानकारी के अनुसार वृत मेहगांव में ग्राम अड़ोखर में लाखन सिंह के मकान की विधिवत तलाशी लेने पर 67 पाव देशी मदिरा प्लेन अनुमानित कीमत 4690 रुपए की जब्त की। इसी क्रम में वृत गोहद में मौ ग्वालियर रोड पर आकाश गुर्जर से 22 केन बोल्ट वियर, 4 कैन किंगफिशर बीयर एवं 20 पाव ओल्डमोंक की जब्त की गई। मौ ग्वालियर रोड पर यादव ढाब पर आरोपी सौरभ यादव से 20 पाव मैकडॉबल व्हिस्की एवं 16 पाव प्लेन शराब जब्त की गई। जिसकी अनुमानित कीमत 10 हजार 500 रुपए है। इसर कार्रवाई में में आबकारी उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार प्रजापति, अजीत यादव, कृष्णकांत शर्मा, आरक्षक हरिओम शर्मा, अवधेश सिंह, रवि विसरिया, राहुल भदौरिया, जनक अर्गल की सराहनीय भूमिका रही। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
Saturday, May 30
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


