– ग्राम भारती दतिया की ऑनलाइन बैठक आयोजित
दतिया, 04 जनवरी। विद्याभारती मध्यभारत प्रांत से संबद्ध ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला दतिया द्वारा संचालित सभी सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालयों के प्रधानाचार्य, आचार्य परिवार, संयोजक मंडल, पर्यावरण मित्र एवं पूर्व छात्रों की ऑनलाइन बैठक सानंद संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय समिति से जिला प्रभारी हेमलता राणा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में विद्यारंभ संस्कार का विशेष महत्व है। हमारे सभी सरस्वती शिशु मन्दिर शिक्षा के साथ संस्कार, संस्कृति, सामाजिक समरसता कुटुंब प्रबोधन पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य, स्वच्छता आदि की भी शिक्षा देते हैं। उन्होंने परीक्षा परिणाम, प्रवेश अभियान, अभिभावक संपर्क, संसाधन वृद्धि, शिशु वाटिका, मातृशक्ति जागरूकता,ईकोब्रक, पंच परिवर्तन शैक्षिक गुणवत्ता पर विस्तार से जानकारी दी।
जिला प्रमुख राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने बसंत पंचमी, बोर्ड परीक्षा परिणाम, देवपुत्र, प्रज्ञादीप पत्रिका, पूर्व छात्र, शुल्क संग्रह, सूर्य नमस्कार, हस्तलिखित पत्रिका, संघ शताब्दी वर्ष, वन्देमातरम के 150 वर्ष, विश्व हिन्दी दिवस, मकर संक्रांति, विवेकानंद जयंती आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जिला सचिव सुरेश रावत, कोषाध्यक्ष मोहन पटवा, सह सचिव राजेश गुप्ता, संकुल प्रमुख, प्रधानाचार्य, आचार्य परिवार संयोजक मंडल, पर्यावरण मित्र एवं पूर्व छात्र उपस्थित रहे।

