– विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने किया भूमिपूजन
भिण्ड, 03 जनवरी.मनीष दुबे।
भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह अपनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रमपुरा में 20 लाख लागत की से बनने वाली सीसी सड़क का भूमिपूजन किया। जो कि मुख्य मार्ग से कुंडरा होते हुए सिद्धबाबा स्थान तक गुणवत्ता के साथ निर्माण किया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि इस सड़क के लिए जनता की लम्बे समय से मांग चली आ रही थी कि सिद्धबाबा स्थान के दर्शन करने के लिए सड़क जर्जर हालत में थी, श्रद्धालुओं को मन्दिर तक पहुंचने के लिए असुविधा हो रही थी, मैंने जनता की इस समस्या को देखते हुए सिद्धबाबा के आशीर्वाद से 20 लाख की राशि से सड़क का भूमिपूजन कर रहा हूं। जो कि गुणवत्ता के साथ सड़क बनाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मैंने विधायक नहीं सेवा भाव का कार्य करते हुए इन दो वर्षों में 660 करोड़ के विकास कार्य कारकर जनता के हृदय को जीता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का नेतृत्व मुख्यमंत्री मोहन यादव कर रहे हैं। आपने मुझे विधायक नहीं सेवा करने का अवसर दिया है, हमेशा क्षेत्रीय जनता के बीच रहकर विकास आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर ग्रामीणजनों ने सड़क के लिए विधायक कुशवाह का आभार व्यक्त किया। जिसमें मुन्ना पण्डित, सुकांति सरपंच, मुन्नासिंह सरसई, मुन्नासिंह मधूपुरा, धर्मेन्द्र सिंह, जनवेद सिंह, शिवभान सिंह, प्रहलाद बघेल, अवधेश सिंह, साहब सिंह, नाथूसिंह, जनक, रामोतार प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


