Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु का नगर आगमन 12 अप्रैल को

April 11, 2026

प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, आरोपी पत्नी व उसका प्रेम गिरफ्तार

April 11, 2026

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

April 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, April 12
BREAKING
  • भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु का नगर आगमन 12 अप्रैल को
  • प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, आरोपी पत्नी व उसका प्रेम गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • पंचायत स्तर पर शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन समय सीमा में हो
  • जीवनश्री की आंखों में आई रोशनी, नेत्र विशेषज्ञों की मेहनत हुई सफल
  • स्वस्थ समाज बनाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य : ज्योति मिश्रा
  • पोषण पखवाड़ा अंतर्गत गोहद में लगाया विशेष स्वास्थ्य शिविर
  • पूर्व संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी का मेहगांव में हुआ भव्य स्वागत
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » भिण्ड विधानसभा में दो वर्ष में 50 करोड़ की लागत से हुआ सड़कों का निर्माण : नरेन्द्र सिंह

भिण्ड विधानसभा में दो वर्ष में 50 करोड़ की लागत से हुआ सड़कों का निर्माण : नरेन्द्र सिंह

Jagran TodayBy Jagran TodayJanuary 2, 2026

– भिण्ड नगर निगम के 60 वर्डों का किया गया नामकरण
– विधायक कुशवाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रखा दो वर्षों की उपलब्धियों का लेखा जोखा

भिण्ड, 02 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के प्रति आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने नगर पालिका को नगर निगम बनाने की स्वीकृति देकर विकसित एवं समृद्ध बनाने का कार्य करते हुए यह सौगात जनता को समर्पित की है। यह बात भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दो वर्ष के कार्यकाल का लेखाजोखा प्रस्तुत करते हुए कही।
उन्होंने बताया कि नगर निगम सीमा में शहर से लगे हुए छोटे-छोट गांवों में जोड़ा गया है, जो कि 60 वार्डों का सीमांकन करते हुए जिनका नामकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में नल-जल योजना के तहत जनता को स्वच्छ पानी पहुंचाया जाएगा। शेष कार्य रह गया है, जिसके लिए उन्होंने तत्काल विभागीय अधिकारी को मोबाइल पर निर्देशित करते हुए कार्य को पूर्ण कर नल-जल योजना से पानी पहुंचाने के लिए निर्देश दिए, ताकि जनता को स्वच्छ पानी उपलब्ध हो, यह भाजपा सरकार की प्राथमिकता है।
विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि मप्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नगर निगम का गजट नोटीफिकेशन जारी, नगरीय प्रशासन बल्लभ भवन भोपाल से प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। भिण्ड शहर में 50 करोड़ की राशि से विभिन्न वार्डों में सड़कें स्वीकृत की गई हैं। कुछ रोडों का निर्माण हो गया है और कुछ रोडों का कार्य चल रहा है। जिला मुख्यालय पर मेला के सामने मेडिकल कॉलेज की वाउण्ड्र्रीवाल तीन करोड़ से निर्माण का कार्य प्रगतिरत है, मेडिकल कॉलेज की निविदा जल्द ही जारी होने वाली है, ताकि विद्यार्थी बाहर न जाकर एमबीबीएस की पढ़ाई करते हुए अच्छे डॉक्टर बनेंगे। ग्राम पंचायत पाण्डरी में गौ अभ्यारण की स्थापना होगी, जिसमें 10 हजार गौवंश रखा जाएगा। भिण्ड नगरीय निकाय क्षेत्र में 126 करोड़ 80 लाख की राशि सीवर प्रोजेक्ट का कार्य दूसरा चरण स्वीकृत कराया गया। भिण्ड विधानसभा की मुख्य रोड ऊमरी, सगरा, नयागांव, टेहरगुर मार्ग 49 करोड़ की राशि से 2024-25 के बजट में स्वीकृति कराई गई। विधानसभा क्षेत्र के नयागांव सगरा में महाविद्यालय स्वीकृत कराया गया, जल्द ही कक्षाएं प्रारंभ होंगी।
उन्होंने कहा कि गौरी सरोवर के सौंदर्यीकरण की दृष्टि से सरोवर के दक्षिणी किनारे की ओर 6 करोड़ की राशि स्वीकृत कराई गई, जिसके अलावा गौरी सरोवर पर दो करोड़ 25 लाख की राशि से रिटर्निंग वॉल बनाकर रेलिंग लागने व उच्च गुणवत्ता वाली सौंदर्यीकरण लाइट एवं पेवर ब्लॉक का कार्य प्रगतिरत है। उन्होंने कहा कि सीएम राइज विद्यालय स्वीकृत होकर एमजेएस कॉलेज मैदान पीछे की ओर निर्माणाधीन है, जो कि 50 करोड़ की लागत बनेगा। लॉ कॉलेज एमजेएस कॉलेज मैदान परिसर में निर्माणाधीन है, जिसकी राशि नौ करोड़ 59 लाख है। उन्होंने विधायक निधि से 15 करोड़ की राशि से विकास कार्य 2023-24 के मध्य कराए, जिनमें 158 विकार्य कार्य प्रगतिरत हैं।
पत्रकारवार्ता में पूर्व नगर अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह भदौरिया, पूर्व अध्यक्ष पवन जैन, विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र जैन दाड़ी, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, प्रिंस दुबे, दीपेन्द्र सिंह तोमर मौजूद थे।
नगर निगम के 60 वार्डों का हुआ नामकरण
विधायक कुशवाह ने नगर निगम में शामिल हुए 60 वार्डों के नामकरण का प्रतिवेदन रखते हुए बताया कि वार्ड क्र. एक लता मंगसकर, वार्ड क्र.दो गोस्वामी तुलसीदास, वार्ड क्र.3 अटल बिहारी बाजपेयी, वार्ड क्र.4 स्वामी योगदानंद सरस्वती, वार्ड नं.5 चौधरी चरण सिंह, वार्ड नं.6 रामप्रसाद विस्मिल, वार्ड नं.7 पृथ्वीराज चौहान, वार्ड नं.8 मेजर ध्यानचंद्र, वार्ड नं.9 मैथिलीशरण गुप्त, वार्ड नं.10 बाल गंगाधर तिलक, वार्ड नं.11 वीरांगना लक्ष्मीबाई, वार्ड नं.12 ईश्वर चन्द्र विद्यासागर, वार्ड नं.13 राजा राममोन राय, वार्ड नं.14 रामानुजन, वार्ड नं.15 राज गोपालाचारी, वार्ड नं.16 दादाभाई नौरोजी, वार्ड नं.17 महादेव वर्मा, वार्ड नं.18 गौतम बुद्ध, वार्ड नं.19 महात्मा गांधी, वार्ड नं.20 परशुराम, वार्ड नं.21 डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, वार्ड नं.22 रघुवीर सिंह कुशवाह, वार्ड नं.23 माता निरंजन, वार्ड नं.24 देवी अहिल्याबाई होल्कर, वार्ड नं.25 महाराणा प्रताप, वार्ड नं.26 यदुनाथ सिंह चतुर्वेदी, वार्ड नं.27 दुर्गा नगर, वार्ड नं.28 ज्योतिबा फुले, वार्ड नं.29 बाबू जगजीवन राम, वार्ड नं.30 चन्द्रशेखर आजाद, वार्ड नं.31 लालबहादुर शास्त्री, र्वाड नं.32 छात्रपति शिवाजी महाराज, वार्ड नं.33 महर्षि दयानंद सरस्वती, वार्ड नं.34 अर्जेंटेश्वर महादेव, वार्ड नं.35 डॉ. भीमराव अम्बेडकर, वार्ड नं.36 वीरांगना झलकारी बाई, वार्ड नं.37 पं. जवाहरलाल नेहरू, वार्ड नं.38 महावीर स्वामी, वार्ड नं.39 सुभाषचन्द्र बोस, वार्ड नं.40 वनखण्डेश्वर महादेव, वार्ड नं.41 महारानी लक्ष्मीबाई, वार्ड नं.42 भिण्डीऋषि, वार्ड नं.43 डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, वार्ड नं.44 सरोजनी नायडू, वार्ड नं.45 इंदिरा गांधी, वार्ड नं.46 संत रविदास, वार्ड नं.47 शहीद भगत सिंह, वार्ड नं.48 डॉ. राधाकृष्णन, वार्ड नं.49 सरदार बल्लभभाई पटेल, वार्ड नं.50 महाकवि निराला, वार्ड नं.51 जयप्रकाश नारायण, वार्ड नं.52 चैत्यालय जैन मन्दिर, वार्ड नं.53 हरिकिशन दास जाधव भूताजी, वार्ड नं.54 राजा भदावर, वार्ड नं.55 बजरंगी, वार्ड नं.56 रविन्द्र नाथ टैगोर, वार्ड नं.57 संत कबीर, वार्ड नं.58 गुरू नानक देव, वार्ड नं.59 डॉ. राममनोहर लोहिया, वार्ड नं.60 राजीव गांधी का नामकरण किया गया है। अगला चुनाव नगर निगम पर ही लड़ा जाएगा।

Post Views: 237
Jagran Today
  • Website

Related Posts

भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु का नगर आगमन 12 अप्रैल को

April 11, 2026

प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, आरोपी पत्नी व उसका प्रेम गिरफ्तार

April 11, 2026

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

April 11, 2026

पंचायत स्तर पर शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन समय सीमा में हो

April 11, 2026

जीवनश्री की आंखों में आई रोशनी, नेत्र विशेषज्ञों की मेहनत हुई सफल

April 11, 2026

स्वस्थ समाज बनाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य : ज्योति मिश्रा

April 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु का नगर आगमन 12 अप्रैल को

April 11, 2026

प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, आरोपी पत्नी व उसका प्रेम गिरफ्तार

April 11, 2026

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

April 11, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
524291
Views Today : 849
Who's Online : 2
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.