– केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के जन्मदिन पर आनंद धाम में कंबल वितरण
भिण्ड, 01 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति के सदस्य सिद्धार्थ जैन और उनके साथियों ने नववर्ष 2026 एवं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्मदिन आनंद धाम (निराश्रित भवन) पर कंबल एवं मिष्ठान वितरण कर सेवा दिवस के रूप में मनाया।
भाजपा नेता सिद्धार्थ जैन ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनसेवा की ज्योति को हर कार्यकर्ता के हृदय में जागृत करने का कार्य किया है, सिंधिया एक जननायक के रूप में उभरे हैं समाज के हर जरूरत मंद व्यक्ति अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को मजबूत करते हुए उसको समाज में सम्मान दिलाने के लिए प्रयासरत रहते हैं, वे सदैव ही विकास और प्रगति की विचारधारा को लेकर प्रदेश और देश के विकास के लिए कार्य करते रहते हैं। इस अवसर पर एक कन्या से केक कटवा कर हर्षोल्लास से जन्मदिन मनाया गया।
इस अवसर पर सुनील दुबे, रविन्द्र सिंह नरवरिया, डॉ. तरुण शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, मंडल अध्यक्ष दीपेश तोमर दीपू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवामोर्चा अतुल पाठक, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, किसान मोर्चा जिला मंत्री महेन्द्र कुशवाह, व्यापारी संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी, विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र जैन दाढ़ी, सूरज बरुआ, मंडल उपाध्यक्ष राकेश जैन, सत्यम सोनी, हरिकिशन चौधरी हैरी, आलोक भदौरिया, अमर सिंह परिहार बड़े, सुरेन्द्र गर्ग, शंकर राजावत, अरुण महेरे आदि उपस्थित रहे।


