भिण्ड, 01 जनवरी। आने वाले मकर संक्रांति के त्योहार के मद्देनजर बिजली कंपनी ने पतंगबाजी को बिजली की लाइनों, ट्रांसफार्मरों और पोल से दूर रखने की अपील की है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने बताया कि पतंगों और उनके धागों के कारण बिजली की लाइनों में फॉल्ट हो सकता है, जिससे न केवल विद्युत आपूर्ति बाधित होती है, बल्कि हादसे का भी खतरा बना रहता है।
प्रबंध संचालक ने स्पष्ट किया कि पतंगों में इस्तेमाल होने वाले धागे और बांस की कीमची, दोनों ही बिजली की लाइनों के लिए खतरनाक हो सकते हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि पतंगबाजी करते समय सावधानी बरतें और लाइनों, ट्रांसफार्मरों तथा पोल से दूर पतंग उड़ाएं, ताकि मकर संक्रांति का त्योहार सुरक्षित और उल्लासपूर्ण तरीके से मनाया जा सके। कंपनी ने चेतावनी दी है कि बिजली के तारों या पोल में फंसी पतंग को निकालने का प्रयास न करें। इसके अलावा, गिल्ली डंडे का खेल भी बिजली की लाइनों और डीपी से दूर खेलने का अनुरोध किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके और विद्युत आपूर्ति में कोई बाधा न उत्पन्न हो।
Saturday, August 1
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


