– कोई भी व्यक्ति नगर परिषद मौ के वार्ड 4 की चुनावी कार्रवाई से संबंधित कर सकता है शिकायत
भिण्ड, 01 जनवरी। डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन भिण्ड ने बताया कि मप्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के पत्र के द्वारा नगर परिषद मौ के वार्ड क्र.4 के उपनिर्वाचन वर्ष 2025 (उत्तरार्द्ध) हेतु आयोग द्वारा भिण्ड जिले में प्रथम चरण में 2 से 5 जनवरी तक तथा द्वितीय चरण में 15 से 19 जनवरी तक नरेन्द्र कुमार त्रिवेदी, राप्रसे (सेवानिवृत्त) को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
प्रेक्षक उक्त अवधि में नगर परिषद मौ के वार्ड क्र.4 की चुनावी कार्रवाई का निरीक्षण करेंगे। किसी व्यक्ति को वार्ड क्र.4 की चुनावी कार्रवाई से संबंधित शिकायत हो तो वह प्रेक्षक को आवेदन सर्किट हाउस के कक्ष क्र.2 भिण्ड में प्रस्तुत कर सकते हैं।

