Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, October 2
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » नए साल का पुराना एजेंडा, सवाल कीजिए

नए साल का पुराना एजेंडा, सवाल कीजिए

Jagran TodayBy Jagran TodayJanuary 1, 2026

– राकेश अचल

नया साल शुरू हो गया है, इस सदी का एक चौथाई हिस्सा काल के कराल गाल में समा चुका है। इस सदी को हम 21वीं सदी कहते हैं। इस सदी में नए भारत का एक क्यूट सपना एक क्यूट दिखने वाले प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देखा था। हम उस पीढ़ी के लोग हैं जिन्होंने आधी 20वीं सदी और एक चौथाई 21वीं सदी देख ली।
मैं अपने तजुर्बे से कहना चाहता हूं कि मालिक! ये 21वीं सदी है- लेकिन कई बार लगता है कि सोच अब भी 19वीं में अटकी है। तकनीक (एआई) यानि कृत्रिम बौद्धिकता की, और दावे अंतरिक्ष के, और हरकतें… बैलगाड़ी वाली। इसीलिए तो सवाल बनता है- ये कौन सी सदी है मालिक! और जवाब हर दिन बदल जाता है। जबाब हर दिन बदलेगा। सत्ता प्रतिष्ठान सवालों का सामना किए बिना ही जबाब देगा। किंतु आप निराश मत होइए, सवाल करना मत छोड़िए, प्रश्नाकुलता को हर कीमत पर अक्षुण्ण रखिए।
प्रश्नाकुल समाज ही जीवित समाज होता है। जिस समाज के लोग प्रश्न करना छोड़ देते हैंं या प्रतिकार करना छोड़ देते हैं, उनका दमन होता है, शोषण होता है। मूकदर्शकों के समाज में शोषण संस्कार और भ्रष्टाचार संस्कृति बन जाती है। दुर्भाग्य से आज का दौर ऐसा ही प्रतिकारहीन और मूकदर्शक समाज है और इसका खमियाजा पूरा देश भुगत रहा है। हमसे गलती हो गई है, अब इसे सुधारने का समय है।
21वीं सदी का ये दौर 20वीं सदी के दौर से भी गया गुजरा है। 20वीं सदी में 19 महीने का आपातकाल लगा था। जेलें प्रतिपक्ष के नेताओं से भरी थीं, लेकिन जनता सड़कों पर उतरी और अंधियारे छंट गए थे। एक नया सियासी मजहब सबके सामने था। गठबंधन का मजहब अकबर के दीने इलाही की तरह ज्यादा नहीं चला। लेकिन मरा भी नहीं। आज भी मुल्क में गठबंधन की ही सरकारें चल रही हैं। केन्द्र में तो गठबंधन के साथ ही बैशाखियों की सरकार चल रही है।
नए साल में हम किसी को कोसने नहीं बैठे हैं। हम सब चाहते हैं कि सरकार चाहे जैसी हो, जनादेश की हो या धनादेश की। चुनी हुई हो या खरीदी हुई लेकिन भारत को भारत रहने दे। भारत को हिन्दू या मुसलमान मुल्क बनाने की कोशिश न करे। भारतीयों को भारतीय सरकार चाहिए न कि कोई हिन्दू या इस्लामिक सरकार।
उम्मीद है कि आप मेरे इस दर्शन से सहमत होंगे। न भी हों तो और भी अच्छा। क्योंकि असहमति और प्रश्नाकुलता ही लोकतंत्र का सौंदर्य है। अलंकार है, आभूषण है। बुरी बात ये है कि पिछले एक दशक में प्रश्नाकुलता की योजनाबद्ध तरीके से हत्या की जा रही है। उसके ऊपर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। नए साल में नई प्राथमिकताओं की जरूरत है। मुल्क को मन्दिर, मस्जिद, चर्च और नए गुरुद्वारों की जरूरत नहीं है। मुल्क की जरूरत अस्पताल, स्कूल, विज्ञान केन्द्र हैं।
बहरहाल आज भाषणों का दिन नहीं है। आज उदार मन से शुभकामनाएं देने और लेने का दिन है। नए साल को हिन्दू, मुसलमान या ईसाई बनाने की जरूरत नहीं है। बहुत से लोग हैं जो नया साल नहीं मनाते। वे चैत्र मास की प्रतीक्षा में हैं। ऐसे लोगों से कोई पूछे कि उनके जन्म प्रमाण पत्र में क्या कोई मजहबी तारीख, तिथि दर्ज हैं? बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Post Views: 200
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
643606
Views Today : 884
Who's Online : 5
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.