Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, September 28
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » लहार एवं मेहगांव में भाजपा तथा आलमपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीता उपचुनाव

लहार एवं मेहगांव में भाजपा तथा आलमपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीता उपचुनाव

Jagran TodayBy Jagran TodayDecember 31, 2025

भिण्ड, 31 दिसम्बर.मनीष दुबे।

नगर पालिका लहार, नगर परिषद आलमपुर एवं मेहगांव में पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। जहां लहार नगर पालिका में वार्ड क्र.5 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी संगीता समाधिया ने बाजी मारी, तो वहीं आलमपुर नगर परिषद के वार्ड क्र.13 के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कविता राठौड़ विजयी हुईं। लहार एवं आलमपुर में उपचुनाव की मतगणना के दौरान प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा।

लहार में 8 वोट से जीती भाजपा

लहार नगर पालिका के वार्ड क्र.5 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी संगीता समाधिया को 414 मत प्राप्त हुए, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सुमन देवी राजावत को 406 मत प्राप्त हुए और नोटा को भी 10 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी ने 8 मतों से विजय प्राप्त की। लहार में मतगणना स्थल पर एसडीएम विजय सिंह यादव, एसडीओपी प्रवीण त्रिपाठी, तहसीलदार दीपक शुक्ला समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

आलमपुर में 81 मतों से जीती कांग्रेस

नगर परिषद आलमपुर के वार्ड क्र.13 के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कविता राठौड़ ने 81 मतों से विजय प्राप्त की। उपचुनाव के दौरान डाले गए कुल 466 मतों में से कांग्रेस प्रत्याशी कविता राठौड़ को 272 मत प्राप्त हुए, वहीं भाजपा प्रत्याशी संतराम मांझी को 191 मत मिले और नोटा को भी 3 मत प्राप्त हुए। विजयी प्रत्याशी कविता राठौड़ अपनी दिवंगत सास एवं पूर्व पार्षद शीलादेवी राठौड़ की तस्वीर साथ में लेकर प्रमाण पत्र लेने पहुंचीं। आलमपुर में मतगणना के दौरान पीठासीन अधिकारी महेश माहौर, आलमपुर थाना प्रभारी रवि उपाध्याय, दबोह थाना प्रभारी राजेश शर्मा, असवार थाना प्रभारी नितेन्द्र मावई समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

मेहगांव में भाजपा को मिली जीत

मेहगांव नगर परिषद के वार्ड क्र.5 में पार्षद पद के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है। भाजपा प्रत्याशी ज्ञानश्री पत्नी रघुवीर जाटव ने भारी मतों से विजय हासिल कर वार्ड में भाजपा का परचम लहराया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और जमकर आतिशबाजी भी की। वार्ड में भाजपा जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, पूर्व मंत्री ओपीएस भदौरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया, जिला उपाध्यक्ष सुधा राठौर, मंडल अध्यक्ष रोहित करैया, डॉ. योगेन्द्र सिंह तोमर, बबली तोमर, मुन्नी नरवरिया, नप अध्यक्ष कंचन पिंटू राठौर, एडवोकेट सुभाष राठौर, जनपद अध्यक्ष अशोक जाटव ने बधाई दी है।

Post Views: 436
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
640242
Views Today : 779
Who's Online : 4
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.