भिण्ड, 31 दिसम्बर.मनीष दुबे ।
कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशानुसार एवं अभिहित अधिकारी भिण्ड के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी एवं रीना बंसल ने भिण्ड शहर में संचालित दो बेकरी का निरीक्षण किया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी रीना बंसल ने जामना रोड़ स्थित राहुल बेकरी का निरीक्षण कर केक, स्ट्राबेरी क्रश, शक्कर, मैदा, वैनीला कंसंट्रेट, लिक्विड चॉकलेट के नमूने लिए एवं साफ सफाई के संबंध में धारा 32 का नोटिस दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी ने अटेर रोड पर केके एम्पायर कॉलोनी में स्थित शिव बेकरी का निरीक्षण कर ब्लैक फॉरेस्ट केक, व्हिप टॉपिंग, शक्कर, व्हाइट चॉकलेट नट्स, डार्क चॉकलेट, बटर स्कॉच फूड एडिटिव, रेड वेलवेट केक मिक्स के नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत लिए। बेकरी पर पाई अनियमितताओं के संबंध में धारा 32 का नोटिस दिया। सभी नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं।


