भिण्ड, 29 दिसम्बर। जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड शहर और ग्रामीण की संयुक्त मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण समीक्षा बैठक संस्कृति मैरिज गार्डन बायपास स्थित रोड पर आयोजित की गई। जिसमें एएआईसीसी के महासचिव एवं मप्र प्रभारी हरीश चौधरी एवं एएआईसीसी की सचिव शह प्रभारी संजना जाटव, मप्र विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह यादव, भाण्डेर विधायक फूलसिंह बरैया, शहर जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एएआईसीसी के महासचिव हरीश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण में पूरी सक्रियता के साथ भाग ले रहा है और मप्र के हर बूथ पर मुस्तैदी से बीजेपी की वोट चोरी रोकने के लिए कांग्रेस का कार्यकर्ता नीव के मजबूत पत्थर की भांति डटा हुआ है। प्रदेश में बड़े नेताओं से लेकर छोटे कार्यकर्ता बीएलए टू बनाकर अपने बूथ पर काम कर रहे है, इस समय बड़े से बड़ा नेता अपने बूथ पर एक सामान्य कार्यकर्ता बन गया है। मप्र की सह प्रभारी संजना जाटव ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता बीएलए टू बनकर मतदाताओं के मत की रक्षा कर रहा है, क्योंकि भाजपा की मनसा के अनुसार चुनाव आयोग काम करके कांग्रेसी विचारधारा के लोगों के वोटो को काटना चाहता है लेकिन मप्र का कार्यकर्ता ऐसा नहीं होने देगा।
उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जानता है कि बीजेपी वोटो की चोरी करके सरकार बना रही है और उस चोरी को रोकने का काम अपने बूथ पर मजबूती के साथ करना है, हमारे नेता राहुल गांधी ने बीजेपी की वोट चोरी को पकड़ लिया है, मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में हर कार्यकर्ता बीएलए-2 के रूप में 100 प्रतिशत योगदान दे रहा है और बीजेपी की वोट चोरी को रोकने की भरसक प्रयास में लगा हुआ है।
शहर जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी ने कहा कि भिण्ड शहर के हर बूथ पर कांग्रेस का कार्यकर्ता बीएलए-2 बनकर काम कर रहा है। भिण्ड शहर में 155 बूथ हैं, उन सभी बूथ पर मैं खुद जाकर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा कर रहा हूं। हमारा कार्यकर्ता आने वाले चुनाव में वोट चोरी को रोकने का काम करेगा और 2028 में कांग्रेस की सरकार बनाने की कोशिश करेगा। हम चुनाव आयोग द्वारा बीजेपी की सरकार बनाने के लिए की जा रही वोट चोरी को नहीं होने देंगे।
कार्यक्रम को सांसद अशोक सिंह यादव, भाण्डेर विधायक फूलसिंह बरैया, गोहद विधायक केशव देसाई, जिला प्रभारी पूर्व विधायक बैजनाथ कुशवाहा, पूर्व विधायक मेवाराम जाटव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमोद चौधरी, मनोज दैपुरिया, डॉ. राधेश्याम शर्मा, मानसिंह कुशवाहा, जयश्रीराम बघेल, देवभान सिंह भदौरिया, संतोष त्रिपाठी, हलीम पठान, संदीप मिश्रा, रेखा भदौरिया, मनीष शर्मा, राजवीर खन्ना, महेश जाटव, अरविंद यादव, शांति कुशवाहा, स्मिता शर्मा, शिवशंकर भदौरिया, सुशीला नरवरिया, रेखा नरवरिया, सीमा शर्मा, स्नेहलता जैन, एडवोकेट चैतन्य शर्मा, इन्द्रवीर सिंह गुर्जर, रणजीत सिंह सकवार, विवेक पचौरी, संजीव बरुआ, मोहम्मद इरफान गम्मू, आशीष गुर्जर, सुनील शर्मा, अजमेर सिंह नरवरिया, दिनेश भदौरिया, दीपेन्द्र फौजी, रंजीत गुर्जर, नयन सिंह राजावत, नीरज त्रिपाठी, देवेन्द्र चतुर्वेदी, गोविन्द राजावत, पवन चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
Sunday, April 5
BREAKING
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता : सिंधिया
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनसुनवाई बनी सुशासन का सशक्त माध्यम: सिंधिया
- सभी प्रभावित गांवों में सर्वे कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएं : मंत्री शुक्ला
- फसल क्षति का सर्वे व्यवस्थित एवं समयावधि में किया जाए : नरेन्द्र सिंह
- बारिश, ओलावृष्टि एवं आंधी से पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा मिलना चाहिए : बघेल
- पूर्व विधायक रणवीर ने किया नुकसान फसलों का मुआयना
- ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा पंडाल
- गोहद नगर मण्डल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन


