भिण्ड, 29 दिसम्बर। जिले के ग्राम हरवंश की खोड़, वार्ड क्र.35 भिण्ड निवासी रवीन्द्र सिंह ने रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय रायसेन से समाजशास्त्र (मानविकी एवं उदार कला संकाय) में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि प्राप्त की है। यह उपाधि उन्हें मप्र निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2007 तथा विश्वविद्यालय के ऑर्डिनेंस क्र.16 के सेक्शन 17 के अंतर्गत प्रदान की गई।
उनका शोध कार्य ‘डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा किए गए संवैधानिक कार्यों द्वारा अनुसूचित जाति में सामाजिक आर्थिक परिवर्तन- एक समाजशास्त्रीय अध्ययन भिण्ड जिले के विशेष संदर्भ मेंÓ विषय पर आधारित है। इस शोध कार्य का मार्गदर्शन डॉ. अनिता एस. पिल्लई द्वारा किया गया। इस उपलब्धि पर उन्होंने अपने पिताजी, भाइयों एवं माताजी का आभार व्यक्त किया। साथ ही परिवारजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।
Sunday, June 21
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन


