– समाजसेवी और भूतपूर्व सैनिक भी होंगे शामिल
– जिला प्रशासन ने कहा- पांच जनवरी को दिल्ली में बैठक
भिण्ड, 28 दिसम्बर.मनीष दुबे।
ग्वालियर भिण्ड हाईवे सिक्स लेन बनाओ अभियान और गौ अभ्यारण की मांग को लेकर बरेठा टोल प्लाजा पर एक दिवसीय टोल फ्री आंदोलन 29 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा।
अखिल भारतीय संत समिति जिला अध्यक्ष कालीदास महाराज ने कहा कि अभियान पूरी तरह शांति पूर्ण और मर्यादित होगा मालनपुर टोल प्लाजा पर ही प्रेस वार्ता होगी और आगे के अखंड अभियान का ऐलान होगा। उन्होंने कहा कि जिले भर से सभी महामंडलेश्वर और संत समाज भाग लेंगे, यह मानव जीवन और गौ बंश की रक्षा से जुड़ा विषय है, मानव जीवन और गौवंश की रक्षा करना सनातन संस्कृति का मूल मंत्र है। महाराज ने बताया कि जिला प्रशासन ने कहा है कि दिल्ली में पांच जनवरी को ग्वालियर भिण्ड हाईवे को लेकर निर्णायक बैठक हो रही है। संत जनों ने अभियान में भाग लेने वालों से शांति संयम से जुड़ने की अपील की है।

