भिण्ड, 28 दिसम्बर.मनीष दुबे।
कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड द्वारा शा. उत्कृष्ट उमावि क्र.एक भिण्ड में जानकारी परख कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें कॉलेज चलो अभियान की जिला नोडल प्रभारी डॉ. अनिता बंसल, सह संयोजक डॉ. आशीष गुप्ता, सह संयोजक रविकांत एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासन के निर्देशानुसार अनुसार कोई भी विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित न रहे, इसके महत्व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के नए अवसरों नई शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के बारे में डॉ. आशीष गुप्ता ने विस्तार से समझाया एवं महाविद्यालय में चल रहे विभिन्न प्रकार के कोर्सों की जानकारी दी, जिससे कि विद्यार्थी को विषय चुनाव में सुविधा हो। महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जागरूक कराया, साथ ही विद्यार्थियों को मेजर व मानव विषय ओपन इलेक्टिव वोकेशनल कोर्स फील्ड प्रोजेक्ट एकेडमिक बैंक आफ क्रेडिट जैसी अवधारणा के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मप्र शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न छात्रवृत्तियों के बारे में जानकारी दी गई।
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के सहायक अध्यापक डॉ. रविकांत सिंह विभागाध्यक्ष अंग्रेजी विभाग ने महाविद्यालय में चल रही विभिन्न प्रकार की हितग्राही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया, जिसमें गांव की बेटी, योजना प्रतिभा किरण योजना, सेंटर सेक्टर योजना, मेधावी योजना, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति सेक्टर योजना आदि के बारे में छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही एनसीसी के बारे में बताया कि कॉलेज में कितनी सीट हैं और इसमें किस तरह प्रवेश ले सकते हैं, छात्रों को महाविद्यालय की विभिन्न सुविधाओं से अवगत कराया जैसे कि फ्री बस सुविधा, लाइब्रेरी आदि।
डॉ. अनिता बंसल ने एनएसएस के बारे में विस्तार से समझाया कि किस तरह एनएसएस से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास होता है, महाविद्यालय के विभिन्न विभागों एवं खेल विभाग के बारे में जानकारी दी, जिससे कि पढ़ाई के साथ-साथ छात्र छात्राएं खेलों के प्रति भी जागरूक रहे। महाविद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित इस प्रकार के आभियान से 12वीं कक्षा के सभी विद्यार्थी भविष्य का सही दिशा में निर्माण कर सकेंगे और इस योजना से सभी विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। अभियान का संचालन कार्यक्रम की नोबेल अधिकारी डॉ. अनिता बंसल द्वारा किया जा रहा है।

