भिण्ड, 26 दिसम्बर। संस्था के नवीन विषय आईटी (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) कक्षा की छात्राओं को औद्योगिक क्षेत्र में बौद्धिक विकास के लिए रावतपुरा धाम पहुंचीं। यात्रा भ्रमण पर जाने वाली बस को थाना प्रभारी दबोह राजेश शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर थाना प्रभारी दबोह ने छात्राओं को उदबोधित किया। पीएमश्री विद्यालय शासन को योजनानुसार आपके शैक्षणिक विकास के साथ स्वाबलंबन के क्षेत्र में निरंतर प्रभाव शील है। उनके उदबोधन से माहौल ओज पूर्ण हो गया। छात्राओं ने भारत माता की जय और वन्देमातरम के जयघोष के साथ अपनी यात्रा प्रारंभ की। रावतपुरा धाम पहुंच कर सर्वप्रथम गौशालाओं को देखा, वहां पर गौ माता के दुग्ध से निर्मित उत्पादों को जाना और समझा, गाय के गोबर से बनने वाले उपलों को मशीनों से बनते हुए देखा। गौशालाओं में स्थापित मशीनरी के कार्यों की समीक्षात्मक जानकारी की। तदुपरांत वह बीएड डीएलएड महाविद्यालय परिसर, संस्कृत महाविद्यालय परिसर का भ्रमण किया। मंदिर प्रांगण में विशालकाय मूर्ति रूप में विराजित भगवान शिव शंभू के दर्शन लाभ लिए, रावतपुरा सरकार रामराजा सरकार मंदिर पर जाकर दिव्य दर्शन लाभ लिया। प्रांगण में बने पुष्कर तालाब की संरचना को समीप से जाना, मंदिर परिसर में बने अन्य मंदिर को देखते हुए आध्यात्मिक शांति और अनुशासन को सीखा। रावतपुरा धाम दर्शन के बाद यात्रा मिहोनी मंदिर पहुंची मंदिर पर माता रानी के दर्शन उपरांत क्षेत्र की प्राकृतिक नलकूपों व बीहड़ क्षेत्र की छठा को जाना समझा इस संपूर्ण यात्रा में संस्था प्राचार्य रामबिहारी समाधिया, वरिष्ठ शिक्षक बादाम सिंह, आईटी शिक्षक बबलू बंसोरिया, अरविंद सिंह कौरव आचार्य, मुकेश गोस्वामी, कुसुमलता वर्मा छात्राओं के साथ रहे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


