– 29 दिसंबर को मालनपुर टोल फ्री आंदोलन का किया समर्थन
भिण्ड, 24 दिसम्बर.मनीष दुबे। ग्वालियर-भिण्ड हाईवे सिक्स लेन बनाओ अभियान और गौ अभ्यारण को लेकर संत समाज द्वारा 29 दिसंबर को मालनपुर टोल प्लाजा पर टोल फ्री आंदोलन का अर्द्धसैनिक कल्याण संगठन ने पूर्ण समर्थन दिया है।
संगठन के जिला अध्यक्ष असिस्डेंट कमाण्डेंट गंगासिंह राजावत ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि भिण्ड जिले के विधायकों और सांसदों को ग्वालियर भिण्ड हाईवे पर हो रही मौतों से कोई सरोकार नहीं रहा है, संत समाज का अभियान पूरी तरह नि:स्वार्थ है, इसलिए हमारा संगठन आगे आया है। 30 फुट की सड़क पर आए दिन हादसों से मन दुखी है, शहर के अंदर दिन में डंपरों पर अभी तक रोक नहीं लगी है। संत समाज ने कलेक्टर से लेकर दिल्ली तक आवाज उठाई है, जिसे अनसुना किया जा रहा है। यह सरकार ठीक नहीं कर रहे। 29 दिसंबर टोल फ्री आंदोलन का समर्थन करने वालों में इंस्पेक्टर राजवीर सिंह, मेवाराम गोयल, राम सिंह, रविन्द्र शर्मा, उमाशंकर, देशभान सिंह, जेडी खान, रमन सिंह, छबिराम, चन्द्रपाल सिंह, सरदार सिंह, राजबीर सिंह आदि शामिल रहे।


