भिण्ड, 24 दिसम्बर.मनीष दुबे । कुसुमबाई जैन कन्या महाविद्यालय भिण्ड प्रबंध समिति के चुनाव गत 20 दिसंबर को उग्रसेन पैलेस भिण्ड में संपन्न हुए। जिसमें संस्था के साधारण निकाय के वार्षिक सम्मेलन में निर्वाचन अधिकारी भगतराम शर्मा एडवोकेट के सान्निध्य में संपन्न हुआ। जिसमें साधारण सभा द्वारा प्रबंध समिति के अध्यक्ष के रूप में राकेश जैन निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव में मुख्य बात यह रही कि संस्था के सभी प्रमुख पदों का जो निर्वाचन हुआ वह निर्विरोध हुआ, क्योंकि उपरोक्त सभी पदों के लिए एक-एक ही नामांकन अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए थे।
संस्था के नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष ऋषभ जैन अड़ोखर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस निर्विरोध चुनाव में राकेश जैन का अध्यक्ष, मोहित जैन को उपाध्यक्ष, मनोज जैन को सचिव एवं सदस्य के रूप में राजीव कुमार जैन, प्रभाष जैन एडवोकेट, वर्द्धमान जैन, शुभम जैन, रजनी जैन, नेहा जैन एवं मुकेश जैन एडवोकेट निर्वाचित हुए हैं।
Sunday, June 21
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन


