भिण्ड, 24 दिसम्बर। कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर 25 दिसम्बर को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सिविल डिस्पेंसरी गर्ल्स स्कूल रोड भिण्ड में दोपहर एक बजे से तीन बजे तक होगा।
सुशासन दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 25 दिसंबर को
गोहद। भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेई की जयंती तथा सुशासन दिवस के अवसर पर सत्यसांई सेवा संगठन द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। यह रक्तदान शिविर 25 दिसंबर को सुबह 11 से 2 बजे तक अग्रवाल धर्मशाला (संस्कार पब्लिक स्कूल) नगर पालिका कार्यालय के सामने लगया जाएगा। शिविर में ज्यादा से ज्यादा दानदाता पहुंचकर रक्तदान करेंगे। कोई भी दानदाता शिविर में पहुंच कर रक्तदान कर आयोजक संगठन से प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर एसडीओपी गोहद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहेंगे।


