भिण्ड, 23 दिसम्बर.मनीष दुबे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के प्रारूप प्रकाशन के संबंध में बैठक कलेक्टर कार्यालय भिण्ड में आयोजित की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
दंदरौआ धाम में सामूहिक विवाह स मेलन 25 दिसंबर को
भिण्ड। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम में निव्या बंधन सर्वजातीय शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति द्वारा 25 दिसंबर को सामूहिक विवाह स मेलन का आयोजन किया जाएगा।
जानकारी देते हुए समिति पदाधिकारी ने बताया कि सामूहिक विवाह स मेलन में समाज के गरीब परिवारों के बेटे-बेटियों के विवाह संपन्न कराए जाएंगे। विवाह स मेलन का आयोजन 25 दिसंबर को दंदरौआ धाम परिसर में किया जाएगा। इसके लिए वर एवं वधु पक्ष की पंजीयन प्रक्रिया जारी है। इस मौके पर मु य रूप से दंदरौआ धाम महंत रामदास महाराज, समिति अध्यक्ष प्रदीप राणा मौजूद रहेंगे।


