– समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल का भिण्ड जिले का दिव्यांग अधिवेशन आयोजित
भिण्ड, 21 दिसम्बर। मनीष दुबे
दिव्यांगों को समर्पित राष्ट्रीय संस्था समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल का भिण्ड जिले का दिव्यांग अधिवेशन सरस्वती शिशु मंदिर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के अलग-अलग तहसीलों से लगभग 120 दिव्यांग एवं सामान्य ज्ञान उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता सक्षम मध्य भारत प्रांत के सचिव दिनेश शर्मा ने कहां के सक्षम का उद्देश्य दिव्यांगों को सशक्त बनाकर उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ना एवं सम्मान पूर्वक जीवन जीने के लिए उनकी क्षमता बढ़ बनाना है, ताकि सक्षम समाज के मुख्य धारा में समर स्वरूप से होकर अपना जीवन गरिमा में स्थिति में जिएं, साथ ही उन्होंने शासकीय योजनाओं के बारे में बताया और कहा कि हमें मध्य भारत में सक्षम द्वारा किए जा रहे कार्यों का वर्णन किया।
मुख्य अतिथि भिण्ड जिला संघ चालक रामशरण पुरोहित ने कहा कि सक्षम हमेशा समाज में पिछड़े पंक्ति में खड़े दिव्यांग एवं अभावग्रस्त व्यक्तियों के लिए समर्पित संस्था है। हमें मजबूत समाज बनाने के लिए एक दूसरे के साथ भेदभाव रहित प्रेम पूर्वक व्यवहार करना चाहिए। सक्षम संगठन के जिलाध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की।
जिला चिकित्सालय भिण्ड के नेत्र रोग विशेषज्ञ प्रभात उपाध्याय ने कहा कि चिकित्सालय हमेशा सक्षम के साथ रहकर दिव्यांग हित में कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथि परिचय सामाजिक कार्यकर्ता बाल कल्याण समिति सदस्य मुदिता शर्मा ने किया। सक्षम का उद्देश्य परिकल्पना एवं गीत क्रमश: अरविंद कारण, अनिल करण, सुभाष, अशोक सोनी निडर ने दोहराया। अंत में आभार प्रांतीय सदस्य इंद्रजीत शर्मा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर भिण्ड नगर कार्यवाह डॉ. रजनीश शर्मा, नगर विस्तारक विजय बरुआ, उपाध्यक्ष शिवभान राठौड़, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अनुजकांत उदैनिया, जिला कोषाध्यक्ष सुमित शर्मा, सुमन पाल, बंटी नरवरिया, समाज के गणमान्य नागरिक को उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर दिव्यांग रैली का आयोजन किया गया, जो की सरस्वती शिशु मंदिर 17 बटालियन भिण्ड रोड से प्रारंभ होकर इन्दिरा गांधी चौराहा सिटी कोतवाली पर भारत माता की जय के साथ समापन हुआ।


