भिण्ड, 21 दिसम्बर। मनीष दुबे
केन्द्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी के नेतृत्व में भिण्ड शहर के गोल मार्केट स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी ने कहा कि बीजेपी की केन्द्र सरकार महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना की जगह बीवी जी राम जी कर रही है, बीजेपी की इस मंशा से लोगों के दिलों से नहीं निकालेंगे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जब से केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी है तब से मनरेगा की योजना को फेल करने की साजिश चल रही है। कांग्रेस की मनमोहन सरकार द्वारा मनरेगा की योजना में 15 दिन में किसान मजदूर का भुगतान करने का अधिनियम बनाया गया था, लेकिन भाजपा ने पिछले 3 साल से कोई भी भुगतान नहीं किया, अब इस योजना का नाम बदलकर किसान मजदूर को गुमराह करना चाहती है। पहले मनरेगा के लिए केन्द्र सरकार 100 प्रतिशत फंड उपलब्ध कराती थी, अब नई योजना में 60 प्रतिशत केन्द्र सरकार और 40 प्रतिशत राज्य सरकार मिलकर किसान मजदूर का भुगतान करने की योजना बना रही है, जो की तर्कसंगत नहीं है। इससे आगामी समय में यह योजना बंद हो जाएगी और किसान परेशान होगा। कोरोना जैसी महामारी के समय मनरेगा ने किसान मजदूरों की काफी मदद की थी, बड़े-बड़े शहरों से पलायन कर लोग गांव में आ गए थे, तब मनरेगा उनकी जीविका को चलाने का साधन बन गया था, केन्द्र सरकार इसी तरह अपनी मनमानी करती रही तो कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता किसान, मजदूर के हितों में जेल जाने के लिए तैयार है।
धरना प्रदर्शन में मप्र कांग्रेस कमेटी के सह सचिव मनोज दैपुरिया, वरिष्ठ नेता रामहर्ष सिंह कुशवाह, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेखा भदौरिया, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा, शहर ब्लॉक अध्यक्ष सलीम पठान, संतोष त्रिपाठी, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनीष शर्मा, राहुल कुशवाह, शिवशंकर भदौरिया, रामजीलाल शाक्य, वीरेन्द्र यादव, महिला सेवादल की जिलाध्यक्ष स्मिता शर्मा, बृजेन्द्र सिंह कल्लू, दीपक शर्मा, छोटेसिंह नरवरिया, बलराम जाटव, हिम्मत सिंह हरिऔध, संजीव बरुआ, मोहम्मद इरफान गम्मू, प्रदीप जैन गुड्डा, आशुतोष शर्मा, दीपू दुबे, अजय शर्मा, दर्शन सिंह तोमर, राजवीर खन्ना, शंकर जैन, सत्येन्द्र भदौरिया, शैलेन्द्र चौहान, हरनारायण शर्मा, गोविन्द सिंह राजावत, चुंटाई शर्मा, मोहर सिंह जाटव, सोहन तिवारी, ब्रजराज भारद्वाज, प्रतीक चौहान, धीरेन्द्र सिंह, सौरभ सिंह, वकील खान आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


