Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार

June 20, 2026

परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा

June 20, 2026

पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक

June 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, June 21
BREAKING
  • 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
  • पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
  • मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
  • पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
  • विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
  • राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट में ग्वालियर-चंबल संभाग के हितग्राही होंगे शामिल

अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट में ग्वालियर-चंबल संभाग के हितग्राही होंगे शामिल

Jagran TodayBy Jagran TodayDecember 21, 2025

– अटलजी के जन्मदिवस 25 दिसंबर को होगी यह ऐतिहासिक समिट
– केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा यह आयोजन
– संभागीय आयुक्त खत्री ने की समिट की तैयारियों की समीक्षा
– समिट के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए दिए विस्तृत दिशा-निर्देश

ग्वालियर, 21 दिसम्बर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मन 25 दिसंबर को ग्वालियर में ऐतिहासिक ‘अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट 2025’ का आयोजन होने जा रहा है। मेला मैदान में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विशेष मौजूदगी में आयोजित होने जा रही इस समिट में ग्वालियर-चंबल संभाग के विभिन्न योजनाओं के हितग्राही भी सहभागिता करेंगे। संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने इस आयोजन से जुड़े अधिकारियों की रविवार को बैठक ली। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, मुरैना व भिण्ड जिले के कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से चर्चा की।
संभागीय आयुक्त खत्री ने कहा कि इस आयोजन में उद्यमी, निवेशक, हितग्राही एवं नागरिक शामिल होंगे। इसलिए पार्किंग सहित सभी व्यवस्थाएं बेहतर से बेहतर हों। उन्होंने कहा कि सभी जिलों से आने वाले हितग्राहियों के वाहनों व पार्किंग की जिलेवार अलग-अलग कलर कोडिंग करें, जिससे वाहन निर्धारित पार्किंग में पहुंच सकें। साथ ही कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे सभी प्रतिभागी सुविधाजनक तरीके से अपने सेक्टर में पहुंच जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि हर जिले से आ रहे विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों के सहयोग के लिए जनपद पंचायत के सीईओ सहित अन्य अधिकारियों को नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपें। नोडल अधिकारी आवेदन से एक दिन पहले आकर पार्किंग व्यवस्था, रूट व आयोजन स्थल पर अपने सेक्टर देख लें, जिससे आयोजन दिवस को निर्धारित सेक्टर तक हितग्राहियों को पहुंचाने में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि हितग्राहियों को लेकर आ रहे हर वाहन में प्राथमिक चिकित्सा के लिये मेडीकल किट अवश्य रहे। साथ ही वाहनों की फिटनेस सही हो और सभी वाहनों का इंश्योरेंस भी अनिवार्यत: होना चाहिए। उन्होंने हर जिले में हितग्राहियों की मदद के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश भी दिए।
ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा कि सभी जिलों से हितग्राही के वाहन समय से पहुंच जाएं, जिससे हितग्राही सुविधाजनक तरीके से और समय से निर्धारित स्थल तक पहुंच सकें और कार्यक्रम का सुव्यवस्थित ढंग से आयोजन हो सके। संभाग आयुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, एमपी आईडीसी की प्रबंध निदेशक अनीशा श्रीवास्तव, एडीएम सीबी प्रसाद एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
औद्योगिक, आर्थिक और निवेशीय प्रगति साझा होगी, इस समिट में यह आयोजन मप्र की औद्योगिक, आर्थिक एवं निवेशीय प्रगति का व्यापक प्रदर्शन करने के साथ-साथ अटलजी के विकासवादी विचारों, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को भी सादर श्रद्धांजलि अर्पित करेगा। अटलजी के ‘विकास, सुशासन और समावेशी प्रगति’ के दूरदर्शी विकास दृष्टि से प्रेरित यह समिट ‘निवेश से रोजगार-अटल संकल्प, उज्ज्वल मप्र’ विषय पर आधारित है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बीते दो वर्षों में प्रदेश में हुए औद्योगिक विस्तार, निवेश उपलब्धियों और रोजगार सृजन के ठोस एवं धरातलीय परिणामों को जनमानस के समक्ष प्रस्तुत करना तथा भविष्य की औद्योगिक प्राथमिकताओं एवं विकास के स्पष्ट रोडमैप को साझा करना है।
यह मंच मप्र की औद्योगिक क्षमता, निवेशकों के बढ़ते विश्वास तथा रोजगार केन्द्रित विकास मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त रूप से प्रस्तुत करेगा। कार्यक्रम के दौरान अब तक की उपलब्धियों के साथ-साथ आगामी औद्योगिक एवं प्रशासनिक पहलों की दिशा, दृष्टि और प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया जाएगा। समिट के दौरान राज्य में प्रस्तावित एवं प्रगतिशील औद्योगिक परियोजनाओं का भूमि-पूजन, पूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण, निवेश प्रस्तावों से जुड़े लाभार्थियों का सम्मान, तथा रोजगार केन्द्रित पहलों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। यह मंच सरकार, उद्योग जगत और युवाओं के मध्य संवाद को सशक्त बनाते हुए निवेश को गति और रोजगार को स्थायित्व प्रदान करेगा।

Post Views: 169
Jagran Today
  • Website

Related Posts

14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार

June 20, 2026

परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा

June 20, 2026

पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक

June 20, 2026

मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित

June 20, 2026

गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई

June 20, 2026

पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र

June 16, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार

June 20, 2026

परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा

June 20, 2026

पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक

June 20, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
566618
Views Today : 777
Who's Online : 5
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.