– सभी विद्यालयों में होंगे विविध आयोजन
दतिया, 21 दिसम्बर- विद्या भारती मध्य भारत प्रांत से संबद्ध ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला दतिया द्वारा संचालित सभी सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालयों में 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस पर विभिन्न प्रकार के आयोजन होंगे। भरसूला विद्यालय में गणित मेला आयोजित किया जाएगा। भगुवापुरा, देभई, लांच उदगवां, परासरी, उपरांय आदि विद्यालयों में विविध आयोजन किए जाएंगे।
वंदना सत्र में गणित प्रश्नोत्तरी, महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जीवनशैली पर चर्चा होगी। जिसमें भैया बहिनों के अलावा आचार्य परिवार संयोजक मंडल के पदाधिकारी गांव के वरिष्ठ जन उपस्थित रहेंगे।


