भिण्ड, 20 दिसम्बर। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशन एवं उपायुक्त आबकारी ग्वालियर संदीप शर्मा एवं जिला आबकारी अधिकारी महेश कुमार गौर के मार्गदर्शन में वृत्त भिण्ड में दौराने गस्त आबकारी विभाग की टीम ने देहात थाना क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करते हुए दो स्थानों से अवैध रूप से विक्रय के लिए रखी गई शराब पकड़ी है। जहां चोरी छिपे शराब बेची जा रही थी।
आवकारी विभाग वृत्त भिंड क्र.एक की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर ग्राम रूर में नहर किनारे एक स्थान से आरोपी अनिल चौरसिया के कब्जे से 16 पाव देशी मदिरा प्लेन जब्त की। आरोपी अवैध रूप से शराब रखकर बेचने की तैयारी कर रहा था। टीम ने ग्राम मानपुरा में नेशनल हाईवे किनारे स्थित एक किराने की दुकान पर छापा मारा। यहां दुकान संचालक अरुण भदौरिया उर्फ लल्लन के पास से 18 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद की गई। शराब को अवैध रूप से दुकान में छिपाकर रखा गया था। आबकारी टीम ने मौके पर पंचनामा बनाकर कुल 34 पाव देशी मदिरा जब्त की, जिसकी कुल मात्रा 6.12 बल्क लीटर है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इस पूरी कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक हरेन्द्र सिंह मावई, आरक्षक शिरोमणि सिंह और धर्मेन्द्र भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


