भिण्ड, 20 दिसम्बर। प्रभारी अधिकारी वास्ते कलेक्टर भिण्ड ने बताया है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत द्वारका-सोमनाथ यात्रा 11 से 17 जनवरी तक आयोजित यात्रा में भिण्ड जिले के निवासियों/ 60 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों (महिलाओं के मामले में 2 वर्ष की छूट) जो आयकर दाता नहीं है। उक्त तीर्थ दर्शन योजना का लाभ एक व्यक्ति को अपने जीवन काल में एक ही बार दिया जाएगा, यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा पूर्व में यात्रा में सम्मिलित होना प्रमाणित होता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। भिण्ड जिले के लिए द्वारका-सोमनाथ यात्रा हेतु निकटतम तहसील संबंधित विकासखण्डों एवं नगरीय निकायों में आवेदन फार्म वितरित किए जा रहे हैं एवं वहीं जमा किए जाएंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 28 दिसंबर नियत की गई है।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

