भिण्ड 19 दिसम्बर – अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के ग्राहक जागरण पखवाडा के अंत मे आज वेदांता इंटरनेशनल स्कूल गायत्री विहार कॉलोनी भिंड मे समापन समारोह का आयोजन किया गया | कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन के साथ हुई तथा अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया | ज़िलाध्यक्ष रवि शर्मा ने संगठन का परिचय रखते हुए सभी अतिथियों का परिचय कराया | ज़िलाध्यक्ष रवि शर्मा ने सभी को जागरूक होने की बात कही उन्होंने कहा जागरूकता से कई समस्याओ का सहज़ ही समाधान निकाला जा सकता है आज की भागदौड़ की ज़िन्दगी मे समय निकलकर समाज के लिए कार्य करने की बात कही उन्होंने बताया की दवाई लेते समय भी हमें मेडिकल पर सतर्क रहना चाहिए एक्सपायरी डेट का विशेष ध्यान देना चाहिए एमआरपी पर मौलभाब करना चाहिए | जिला प्रभारी डॉ राहुल शर्मा ने सभी को स्वस्थ रहने के उपाय बताये रक्तदान करने से कभी स्वास्थ पर असर नहीं पड़ता बल्कि किसी की जान जरूर बचाई जा सकती है इसीलिए जरुरत मंद की मदद करना चाहिए संगठन से अधिक से अधिक लोगो को जोड़कर इसे मजबूत करने की उपस्तिथ लोगो से अपील की |महिला प्रमुख आरती भदौरिया ने संगठन मे महिलाओ की भूमिका बताई और अधिक से अधिक महिलाओ को जोड़ने की बात कही उन्होंने महिलाओ से गृह कार्य के बाद बचे समय मे संगठन के लिए कार्य करने की बात कही | पर्यावरण प्रमुख उमेश गुर्जर ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने की अपील की और आये हुए सभी अतिथियों एवं वरिष्ठ लोगो का आभार व्यक्त किया | कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से जिला प्रभारी डॉ राहुल शर्मा ज़िलाध्यक्ष रवि शर्मा जिलाउपाध्यक्ष निक्कू शर्मा महिला आयाम प्रमुख श्रीमती आरती भदौरिया पर्यावरण प्रमुख उमेश गुर्जर कोषाध्यक्ष आशीष पचौरी वरिष्ठ समाज सेवी श्रीकृष्ण दिघर्रा वेदांता इंटरनेशनल स्कूल के निर्देशक मनीष ओझा तहसील सयोजक उत्तम कुमार प्रमोद पचौरी गौरव शर्मा की उपस्तिथि रही |
Friday, August 7
BREAKING
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग


