भिण्ड, 19 दिसम्बर। मप्र विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष एवं अटेर विधायक हेमंत कटारे ने कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना से भेंटकर मांग रखी कि भिण्ड जिले सहित पूरे प्रदेश में सरकार द्वारा बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित होने के बावजूद, समितियों द्वारा गुणवत्ता का हवाला देकर अतिवर्षा से काले हुए दानों की फसल की खरीदी नहीं की जा रही है। इस कारण प्रदेश के लाखों किसान मजबूरी में अपनी फसल कम मूल्य पर बेचने को विवश हैं। इन्हीं परिस्थितियों के चलते किसान आत्महत्या जैसे गंभीर कदम उठाने पर मजबूर हो जाते हैं।
कटारे ने कहा कि मप्र में किसान आत्महत्याओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे गंभीर हालात को देखते हुए विपक्ष ने यह ठान लिया है कि किसान हित के इस मुद्दे को मजबूती से उठाया जाएगा और किसान भाइयों की समस्याओं का समाधान अवश्य किया जाएगा। कटारे ने किसानों की आर्थिक सुरक्षा और उनकी मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने किसानों के हित में शीघ्र उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उपनेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक किसान को उनका हक और न्यायसंगत मूल्य मिलना चाहिए। किसानों को अपनी मेहनत की कमाई घाटे में बेचने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए। किसानों के हित को सर्वोपरि रखते हुए हम लगातार प्रयासरत रहेंगे।
Friday, August 7
BREAKING
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग


