भिण्ड, 19 दिसम्बर। जिले में लगातार दूसरे दिन भी कोहरा छाया रहा और तीन डिग्री पारा नीचे गिर गया। दो दिन से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। लोग सर्दी से बचाव के उपाए जुटा रहे हैं। बढ़ती हुई सर्दी के मौसम में बुजुर्ग-बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष ख्याल रखे जाने की सलाह चिकित्सक दे रहे हैं।
पिछले तीन दिनों से दिन व रात के पारे में लगातार उतार बना हुआ है। बुधवार को भिंड शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस बना हुआ था। वहीं न्यूनतम पारा दस डिग्री था। यह पारा दूसरे दिन गुरुवार को चार डिग्री गिरा है और दिन का पारा 24 डिग्री पर आकर टिक गया है। वहीं न्यूनतम पारा एक डिग्री कम हुआ था। इसी तरह से दूसरे दिन फिर गुरुवार को दिन का पारा एक डिग्री कम हुआ था 23 डिग्री पर जाकर रूका। परंतु रात का पारा स्थिर रहा था। परंतु तीसरे दिन आज शुक्रवार की सुबह रात के पारे में तीन डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। ये पारा 9 डिग्री से कम होकर 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं दिन के पारे में पैर 23 डिग्री पर टिके हुए है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दो से तीन दिन तक रात का पारा कम रहेगा। कोहरा भी सुबह और शाम को छाएगा।
सुबह शाम को ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अलाव के साथ सर्दी का बचाव कर रहे हैं। इधर भिंड के कपड़ा बाजार में भी इन दिनों गर्म कपड़ों की मांग बनी हुई है। तिब्बत मार्केट में भी दुकानें सजी हैं। यहां लोग बढ़ी तादाद में गर्म कपड़े खरीदने पहुंच रहे हैं। जिला अस्पाताल के चिकित्सक डॉ. डीके शर्मा ने सर्दी की बढ़त को देखते हुए कहा कि सर्दी के कारण लोगों को सर्दी जुखाम से पीड़ित हो रहे हैं। इस मौसम में सुबह शाम विशेष ख्याल रखना होगा। बुजुर्ग व बच्चों से सर्दी से बचाव किए जाने की विशेष जरूरत है।
Friday, August 7
BREAKING
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग


