भिण्ड, 16 दिसम्बर। जिले की अटेर तहसील के ग्राम अंगदपुरा निवासी अभिनव सिंह भदौरिया भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। उन्हें देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद उन्हें यह रैंक मिली। अभिनव के पिता धनेन्द्र भदौरिया पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर हैं।
अभिनव ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की परीक्षा में ऑल इंडिया 22वीं रैंक हासिल की थी। उनकी स्कूली शिक्षा राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून से हुई है। 2017 में उनका चयन इस कॉलेज में हुआ था, जहां उन्होंने 8वीं से 12वीं तक पढ़ाई की। इस कॉलेज में प्रदेश से बहुत कम छात्रों का चयन होता है। इसके बाद उन्होंने एनडीए खड़कवासला (पुणे) में कठिन ट्रेनिंग पूरी की और अब वे सेना में अफसर बन गए हैं। पिता धनेन्द्र भदौरिया ने बताया कि अभिनव बचपन से ही सेना में अफसर बनना चाहते थे। अभिनव पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अव्वल रहे हैं। वे शूटिंग और क्रॉस कंट्री दौड़ में नेशनल लेवल के खिलाड़ी रह चुके हैं। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


