भिण्ड, 16 दिसम्बर। पशुपालन एवं डेयरी विभाग मप्र शासन का अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का द्वितीय चरण पूरे प्रदेश में 17 दिसंबर से प्रारंभ होगा। इस अभियान में 5 से 9 दुधारू गाय एवं भैंस रखने वाले पशुपालकों से विभाग के अधिकारी/ कर्मचारियों के द्वारा गृह भेंट कर पशु नस्ल सुधार, पशु पोषण एवं पशु स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य दुग्ध उत्पादन में वृद्धि कर प्रदेश के दुग्ध उत्पादन को दोगुना करना है।
कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशन में तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड के मार्गदर्शन में भिण्ड जिले में दुग्ध समृद्धि सम्पर्क अभियान का द्वितीय चरण प्रारंभ किया जा रहा है। उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग भिण्ड डॉ. एसएस राठौर ने बताया कि भिण्ड जिले में इस कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। जिले में इस अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत 828 ग्रामों में 15829 पशुपालकों से विभाग के 152 अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा गृह भेंट की जाएगी। जिले का तिथिवार भ्रमण कार्यक्रम तैयार कर लिया गया है। जिले में अभियान 17 दिसंबर से प्रारंभ होकर 3 जनवरी को समाप्त होगा। कार्यक्रम में पशुपालकों से गृह भेंट एवं संबाद के पश्चात जानकारी ऑनलाइन एप के माध्यम से एकत्रित एवं संकलित की जाएगी।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

