भिण्ड, 15 दिसम्बर। मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ऑलवेज फॉर यू ट्रस्ट के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 100 से अधिक लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। शिविर के आयोजन में समाजसेवी दीपेन्द्र राजावत की विशेष भूमिका रही।
इस अवसर पर हॉस्पिटल के चिकित्सक तथा नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। शिविर का उद्देश्य आमजन को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा, जिसकी उपस्थित नागरिकों ने सराहना की।


