भिण्ड, 14 दिसम्बर। मुन्नालाल अग्रवाल एवं अग्रवाल विद्या मन्दिर के संस्थापक रामबाबू अग्रवाल के देवलोक गमन पर विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा जगत से जुड़े लोग, समाजसेवी एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सेवा निवृत वरिष्ठ शिक्षक आरएन तिवारी ने कहा कि रामबाबू अग्रवाल शिक्षा जगत के भीष्म पितामह थे, ईमानदारी उनके रग-रग में थी। उन्होंने स्कूल धन कमाने के लिए नहीं, बल्कि छात्रों को वास्तविक रूप में शिक्षा मिले, यही उनका उद्देश्य था। अपने सेवाकल में कभी किसी को परेशान नहीं किया। इसी क्रम में बाबूजी ओम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने समाज के लोगों की गणना भी कराई और समाज के कार्य के लिए कभी पीछे नहीं रहे। शिक्षा एवं समाज के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद जाएगा। इस अवसर पर डॉ. सुरेश बंसल, जेएन पाठक, रामकुमार शर्मा, कपिल अग्रवाल, नरेश तिवारी, चन्द्र मोहन, रामकुमार पचौरी, दुर्गादत्त शर्मा, विष्णु कुमार शर्मा, देवेन्द्र अग्रवाल, राजेन्द्र भदौरिया, अथर्व अग्रवाल आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Friday, August 7
BREAKING
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग


