– कृषि उत्पादन समिति की बैठक आयोजित
भिण्ड, 11 दिसम्बर। कृषि उत्पादन समिति (एपीसी) से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, उप संचालक कृषि, उप संचालक पशुपालन, उद्यानिकी, मार्कफेड, मतस्य एवं कृषि अभियांत्रिकी विभाग सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि कृषि उत्पादन एवं किसानों से जुड़ी हितकारी योजनाओं का लाभ हर संभव किसानों को मिलना चाहिए आप सभी लोग ऐसा प्रयास करें। जिले के सभी पशु चिकित्सालय सुचारू रूप से संचालित होने चाहिए। उन्होंने उर्वरक उपलब्धता की समीक्षा कर कहा कि जिले में उर्वरक की कोई कमी नहीं है, खाद की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। कोई भी किसान खाद के लिए परेशान न हो। सहायक संचालक उद्यानिकी को निर्देशित कर कहा कि प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए क्लस्टर बनाकर कार्य किए जाएं। जिले की जलवायु के अनुरूप सब्जियों, फलों एवं फूलों की खेती को प्रोत्साहित करने तथा उद्यानिकी फसलों का रकवा बढ़ाने निर्देश दिए।


