भिण्ड, 10 दिसम्बर। दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा रांची झारखण्ड में आयोजित भारत और नेपाल के बीच टी20 मेचौं की सीरीज खेलने हेतु भिण्ड शहर के राष्ट्रीय क्रिकेटर श्याम चकवा का चयन भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में हुआ है। 13 से 15 दिसंबर तक आयोजित होने वाली भारत नेपाल क्रिकेट सीरीज हेतु भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में मप्र का नाम रोशन करेंगे।
श्याम चकवा कई वर्षों से मप्र दिव्यांग क्रिकेट टीम के भारतीय कैम्प का प्रतिनिधित्व किया और अपने प्रदेश का नाम रोशन किया है। जबकि श्याम चकवा का चयन उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण पहली बार भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। अब वह भारत और नेपाल के बीच होने वाली सीरीज में अपने खेल का प्रदर्शन करने गुरुवार को रांची के लिए प्रस्थान करेंगे। चकवा के चयन पर उनके दोस्तों, रिश्तेदारों एवं अन्य लोगों ने बधाई दी है।
Wednesday, July 29
BREAKING
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित
- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार भिण्ड में मोबाइल कोर्ट ने बनाए 67 प्रकरण, 4,96,800 अर्थदंड वसूला
- समाज सेवी किरन दद्दा ने पावई में दिवंगत मातादीन शाक्य की बेटियों की जिम्मेदारी


