– दलाई लामा सम्मान कार्यक्रम आयोजित
भिण्ड, 10 दिसम्बर। शहर के बद्रीप्रसाद की बगिया स्थित तिब्बती वूलन मार्केट में दलाई लामा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। 10 दिसंबर को विश्व भर में मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है। इसी दिन 1989 में 14वें दलाई लामा को नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया था। इस अवसर पर उनकी उपलब्धि की 36वीं वर्षगांठ तिब्बती समुदाय ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में स्थानीय समुदाय ने करुणा, शांति और भाईचारे के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। समारोह में तिब्बती संस्था की अध्यक्ष तेनजिन डोलकर ने अतिथि भारत-तिब्बत सहयोग मंच (युवा प्रकोष्ठ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्पित मुदगल का सम्मान किया। मुदगल ने दलाई लामा के चित्र पर शौल श्रीफल भेंट कर उनके दीर्घायु जीवन और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि दलाई लामा का जीवन और शिक्षाएं आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और करुणा व अहिंसा का मार्ग ही मानवता की सच्ची नींव है।
कार्यक्रम में तिब्बती सांस्कृतिक प्रार्थना और दीप प्रज्वलन के माध्यम से दलाई लामा के आदर्शों को याद किया गया। भारत-तिब्बत सहयोग मंच द्वारा मिष्ठान वितरण और दीर्घायु प्रार्थना की गई। उपस्थित जनों ने भारत-तिब्बत मैत्री को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। 10 दिसंबर दलाई लामा के नोबेल शांति पुरस्कार की वर्षगांठ और विश्व मानवाधिकार दिवस दोनों के रूप में विशेष महत्व रखता है, जिसे भिण्ड सहित देशभर में तिब्बती समुदाय ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।


