भिण्ड, 10 दिसम्बर। मेहगांव में पचेरा रोड से अतिक्रमण हटाए जाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि मीट मंडी हटाओ अतिक्रमण हटाओ, नहीं हटाएंगे तो 14 तारीख को अनशन पर बैठेंगे। जब तक मीट मंडी अतिक्रमण नहीं हटाया जाएगा तब तक सभी ग्रामवासी वहां से नहीं हटेंगे। राघवेन्द्र वर्मा, प्रमोद चौधरी, अनु मिश्रा, डीपी त्यागी, भूपेन्द्र गुर्जर, राजेश त्यागी, हेमंत त्यागी, दिलीप चौधरी एडवोकेट, देवेन्द्र चौधरी एडवोकेट, अमरनाथ शुक्ला, बृजेश चौधरी, भानु राठौर, जीतू राठौर, दिनेश पुजारी, बावली पुजारी, हुकमेश जैन, मनोज राठौर, संतोष श्रीवास, मुकेश राजौरिया, रामप्रकाश बरुआ, रिंकू बरुआ, संजय बघेल इत्यादि ने ज्ञापन देकर मीट मंडी और अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग रखी।
सभी कहा कि जब तक मीट मंडी नहीं हटाई जाएगी तब तक हम नहीं उठाएंगे। ग्राम पचेरा मेहगांव, कोंहार, रासलदार का पुरा के ग्राम वासियों ने एक बेड़ा उठाया कि ऐतिहासिक दोनों मन्दिर राम जानकी और दाऊजी धाम जो बहुत ही पुराने मन्दिर जिसकी दीवाल से मीट मण्डी और अण्डों के ठेले बीच बाजार में लगाए जाते हैं जहां जनता द्वारा सब्जी वगैरह और खाने की पद्धति समोसा जलेबी बच्चे वगैरह स्कूल और कॉलेज जाते हैं जहां बच्चे कई बार उल्टी कर चुके हैं, महिलाएं नहीं निकाल पाती हैं।
Friday, August 7
BREAKING
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग


