भिण्ड, 10 दिसम्बर। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी भिण्ड ने बताया कि मप्र के शहीदों के आश्रितों, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों हेतु जिला सैनिक कल्याण कार्यालय भिण्ड द्वारा 15 दिसंबर सोमवार को सुबह 10 बजे कम्युनिटी हॉल जिला सैनिक कार्यालय के पास (बाईपास रोड) भिण्ड में रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली के दौरान पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता की जानकारी के अलावा विशेषज्ञों द्वारा मुफ्त चिकित्सा सुविधा, कैंटीन सुविधा तथा रिकार्ड ऑफिस/ सीडीए पेंशन प्रयागराज के माध्यम से पेंशन संबंधी जानकारी दी जाएगी तथा समस्याओं का निराकरण किया जाएगा, साथ ही साथ शासन द्वारा देय सभी सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी। मप्र राज्य के समस्त पूर्व सैनिकों को सूचित किया जाता है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने पहचान पत्र, डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक एवं पीपीओ सहित रैली में उपस्थित होकर लाभ प्राप्त करें।
Friday, August 7
BREAKING
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग

