Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, September 30
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » क्या नेता भी नीलाम हो सकते हैं?

क्या नेता भी नीलाम हो सकते हैं?

Jagran TodayBy Jagran TodayDecember 10, 2025

– राकेश अचल

आईपीएल के लिए जब खिलाड़ियों की नीलामी होते देखता हूं कि नेताओं की भी नीलामी होना चाहिए। सर्वश्रेष्ठ नेता को भुगतान केन्द्रीय चुनाव आयोग को करना चाहिए। ऐसा करने से न एसआईआर की जरूरत और न चुनाव की। कल्पना कीजिए कि यदि नेताओं का चयन चुनाव के बजाय नीलामी से होने लगे तो बेस प्राइस मोदी से राहुल, शाह से लेकर पप्पू-टप्पू-गप्पू तक सभी का तय किया जाएगा। देश में जब आईपीएल में 350 खिलाड़ी नीलाम हो सकते हैं, तो क्या 543 सांसद नीलम नहीं हो सकते!
कैमरन ग्रीन पहले सेट में जा सकते हैं तो फिर राजनीति के खिलाड़ी क्यों नहीं? राजनीति प्रीमियर लीग के लिए नीलामी अबू धाबी में नहीं, बल्कि दिल्ली के किसी एसी हॉल में होना चाहिए। पहला सेट कैप्टेन मटीरियल का हो। नरेन्द्र मोदी बेस प्राइस: आत्मनिर्भर भारत, राहुल गांधी बेस प्राइस: भारत जोड़ो डिस्काउंट ऑफर, अमित शाह हॉट पिक, टीमों की पहली पसंद ममता बनर्जी बोलिंग, बैटिंग, फील्डिंग सब खुद करेंगी और प्रियंका गांधी इमेज बूस्टर ऑल-राउण्डर हो सकता है। सेट-2 में टीवी पर ज्यादा काम, मैदान में कम के लिए पप्पू बेस प्राइस: 75 लाख इमोजी, टप्पू बेस प्राइस: 50 लाख फारवर्ड मैसेज और गप्पू बेस प्राइस: एक करोड़ भाषण, आधे सच-आधे अफवाह रखी जा सकती है। सेट-3 में अन कैप्ड नेता नीलामी के लिए रखे जा सकते हैं। जो हर पार्टी में घूमकर ट्रायल दे चुके हैं या जो व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के टॉपर हैं या फिर जो हर मुद्दे पर ‘मुझे भी कुछ कहना है’ वाले हैं।
आरपीएल यानि राजनीति प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी दिल्ली डिसअपॉइंटर्स, भोपाल भाषणबाज, लखनऊ लुकबिजी सुपर जाएंट्स, कोलकाता कांड राइडर्स या जयपुर जुमला किंग्स को दी जा सकती है और नीलाम करने वाला बोलेगा लीडर नंबर वप कोई 100 करोड़ में जाएगा क्या? फ्रेंचाइजियां जवाब दें- सर, खिलाड़ी चाहिए, कॉन्टेंट क्रिएटर नहीं! हकीकत यही है कि खिलाड़ियों की नीलामी होती है, क्योंकि वे खेलते हैं। नेताओं की नीलामी नहीं होती क्योंकि वे जनता को खेलते हैं। खिलाड़ी बिकते भी हैं तो खेल के लिए। नेता बिकें तो लोकतंत्र ही बिक जाएगा। फन्ने खां अक्सर कहते हैं कि नेता लेकिन बिकते जरूर हैं! वैसे दुनिया में ऐसी परंपरा नहीं होगी, जहां नेता खुलेआम वन टाइम सेटेलमेंट में मिल जाएं। पर भारत तो भारत है, यहां नेता नीलामी में नहीं, नेगोशिएशन में बिकते हैं। कोई खुल्लम खुल्ला, तो कोई पार्टी बदलते ही मुस्कान तीन गुना। विचारधारा वॉशिंग मशीन में धुलकर चमकती नई टिकट मिलते ही जनता मालिक, जीतते ही जनता यात्री। कुछ एक रात में सरकार बदलवा दूं टाइप डील। कहीं हमसे बड़ा कोई जनादेश नहीं- हमारी रेटिंग अलग है और पेमेंट।
नेता दो किस्म के होते हैं- पहलाचुनाव से पहले नोट गिनते हैं, चुनाव के बाद वोट गिनते हैं। दूसरे मंत्री पद, बोर्ड का चेयरमैन, निगम का डायरेक्टर, राजभवन का गेस्ट रूम सब मुद्रा हैं। नकद की महक अलग और मेरा विभाग कौन सा होगा? की खुशबू अलग। असल सच ये है कि यदि खिलाड़ी बिक जाए तो टीम मजबूत होती है। नेता बिक जाए तो देश कमजोर होता है। खिलाड़ी के दाम तय होते हैं, नेता की कीमत नहीं, कीमत चुकानी पड़ती है। इसलिए जनता सावधान रहे, नेता न नीलामी का ले, न बिकाऊ-टिकाऊ चुने, सच्चा चुने, जनता का साथ निभाने वाला चुने। जो चुनाव से पहले नहीं, चुनाव के बाद भी याद रखे कि मालिक जनता है। मतदान सिर्फ उंगली पर स्याही नहीं, एक-एक वोट देश के भविष्य पर आपकी मुहर है।

Post Views: 176
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
642104
Views Today : 1787
Who's Online : 2
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.