– रॉयल्टी नहीं दिखाने पर डंपर भिजवाया थाने
भिण्ड, 09 दिसम्बर। एसडीएम लहार विजय सिंह यादव ने लहार बाईपास पर गुजरते समय ओवरलोड डंपर को रुकवाया एवं डंपर चालक से रॉयल्टी प्रस्तुत करने के लिए कहा, डंपर चालक द्वारा रॉयल्टी प्रस्तुत करने में बहाने बनाने पर एसडीएम लहार ने ओवरलोड डंपर की रॉयल्टी की वैधता खनिज इंस्पेक्टर से ऑनलाइन चेक करवाया। खनिज इंस्पेक्टर ने बताया की उक्त डंपर पर कोई रॉयल्टी आज दिनांक को जारी नहीं हुई है।
एसडीएम लहार विजय सिंह यादव ने तत्काल मौके से ही तहसीलदार लहार दीपक शुक्ला को फोन लगाकर डंपर को लहार थाने की सुपुर्दगी में रखवाने के निर्देश दिए एवं खनिज इंस्पेक्टर लहार को प्रकरण बनाकर जुर्माना हेतु शीघ्र कलेक्टर भिण्ड को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।


