भिण्ड, 09 दिसम्बर। महर्षि अरविन्द महाविद्यालय गोहद के प्रांगण में 20 मार्च से 25 मार्च 2026 तक भव्य पंचकल्याणक एवं गजरथ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य ने श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में महत्वपूर्ण बैठक ली।
बैठक में पंचकल्याणक समिति बनाने, विद्युत, स्वच्छता, साफ सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्था प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। वहीं कार्यक्रम में भव्यता लाने के विषयों पर चर्चा की गई। गोहद नगर में 34 वर्ष बाद भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव का आयोजन महर्षि अरविन्द महाविद्यालय में उपाध्याय विहसंत सागर महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा। जिसमें महर्षि अरविन्द महाविद्यालय को काशी बनारस की तर्ज पर सजाया जाएगा एवं प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम पोलीथिन मुक्त होगा, जिसमें एक पेड़ प्रतिदिन लगाया जाएगा।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


