भिण्ड, 09 दिसम्बर। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड ने अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 9-अटेर, 10-भिण्ड, 11-लहार, 12- मेहगांव एवं 13-गोहद (अजा) को निर्देशित किया है कि निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 में अंतर्गत मतदान केन्द्र पर बीएलए के साथ बैठक के दौरान वाचन उपरांत कार्रवाई विवरण, पंचनामा, फोटोग्राफ जिले की वेबसाइड पर अपलोड किया जाना है। इसी तारतम्य में लेख है, कि आप प्रतिदिन जानकारी गूगल लिंक के प्रपत्र में कार्यालय कलेक्टर (निर्वाचन) जिला भिण्ड को भिजवाना सुनिश्चित करें, जिससे गूगल लिंक में जानकारी भरवाई जा सके। अत: आप प्रतिदिन के कार्यवाही विवरण वेबसाइट पर अपलोड कराने हेतु जिला सूचना विज्ञान अधिकारी की ईमेल आईडी पर प्रतिदिन भिजवाना सुनिश्चित करें, साथ ही किसी भी समस्या के समन्वय हेतु जिला सूचना विज्ञान अधिकारी के मोबाईल नं.8285893118 पर संपर्क करना सुनिश्चित करें।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

