एक महीने बाद कार्य नहीं दिखा तो रोड नहीं तो टोल नहीं पर होगा आंदोलन
भिण्ड 9 दिसम्बर – ग्वालियर भिंड हाईवे सिक्स लेन बनाओ अभियान का नेतृत्व कर रहे अखिल भारतीय संत समिति जिला अध्यक्ष पूज्य संत कालीदास महाराज ने कहा कि हम लोग दिसंबर से मानव जीवन बचाने अभियान शुरू करने वाले थे लेकिन केंद्रीय मंत्री श्री मंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी और ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह जी के हवाले से हमे बताया गया महाराज जल्दी परिणाम दिखेंगे और एम पी आर डी सी ने जो हमे दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं उसके आधार पर हमने एक माह के लिए आंदोलन स्थगित किया है लेकिन एक महीने बाद रोड नहीं तो टोल नहीं के आधार पर होगा आंदोलन हम इस बीच सभी भक्तों से समाज सेवियों से चर्चा करेंगे यह मानव जीवन बचाने की लड़ाई है गौ अभ्यारण बनाने को लेकर सरकार की कार्यवाही धीमी है भिंड कलेक्टर इस पर कार्यवाही करे जमीन रिजर्व हो गई है तो अभी गौ अभ्यारण शुरू क्यों नहीं हुआ, संत समाज महामंत्री राघवपुरी महाराज ने कहा कि सरकार संत समाज को किए वादे का सम्मान नहीं कर रही है गौ बंश की पीड़ा असहनीय आज भारी संख्या में जिले भर से पूज्य संत समाज एकत्रित हुए थे इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख संत जनों में महामण्लेश्वर नरसिंह दास जी महाराज, पूज्य संत महामंडलेश्वर मनमोहनदास जी महाराज, पूज्य संत दुबेदास जी महाराज,शांतिदास , पूज्य संत रामदास जी महाराज, पूज्य संत विश्वात्मा वन, कमलदास जी महाराज, पूज्य संत शांतिदास दिशाउली वाले,स्वामी जी मेंहदवा वाले , पूज्य संत रामेश्वर दास जी महाराज, प्रदेश महामंत्री राघवपुरी महाराज शाला मिहोनी महंत , पूज्य संत रामधुनि दास, कृष्णानंद जी महाराज, सुमेरदासजी महाराज, पूज्य संत सरयू दास, पूज्य संत सेवादास जी महाराज सहित सैकड़ों की संख्या में मंदिर महंत और संत समाज मौजूद रहे ।


